Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

राजनीति

मंईयां योजना से चतरा जिले में कटे 59 हजार नाम, रघुवर दास की विधायक बहू ने सरकार को घेरा

नोट देकर सरकार नें ले लिया वोट, अब महिलाएं सिखाएंगी सबक : जनार्दन

रांची : झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से करीब 18 लाख महिलाओं का नाम काटने पर विपक्ष बेहद खफा है. भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ सहयोगी पार्टियां लोजपा (रामविलास) और आजसू के विधायक भी मुखर हैं. चतरा से लोजपा (रामविलास) के विधायक जनार्दन पासवान ने हेमंत सोरेन सरकार पर राज्य की महिलाओं के विश्वास से धोखा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले 57 लाख महिलाओं के खाते में राशि डालकर वोट तो ले लिया गया. लेकिन अब सरकार बनाने के बाद लाभुक महिलाओं का नाम काटा जा रहा है. भाजपा विधायक पूर्णिमा दास ने भी बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम काटे जाने पर कहा कि आज राज्य की 18 लाख महिलाएं इस सरकार की वजह से अपनी राशि पाने के लिए भटक रही हैं. विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि चतरा जैसे छोटे जिले में एक दो नहीं बल्कि 59 हजार महिलाओं के नाम काट दिए गए. विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि यह सरकार जनता से किए वादे पूरे नहीं करेगी, अब इसका भरोसा पुख्ता हो गया है.

18 से 50 वर्ष की महिलाओं को मंईयां सम्मान देने का था वादा : पूर्णिमा दास

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू और जमशेदपुर पूर्वी से विधायक पूर्णिमा दास लगातार मंईयां सम्मान योजना को लेकर मुखर हैं. बुधवार को उन्होंने कहा कि कहां वादा तो राज्य की 18 वर्ष से 50 वर्ष की सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान की राशि देने का था, लेकिन हकीकत में क्या हो रहा है. पूर्णिमा दास ने कहा कि 70 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान की राशि देनी थी, लेकिन चुनाव से पहले 57 लाख महिलाओं के खाते में पैसे दे दिए. विधायक पूर्णिमा दास ने कहा कि चुनाव के बाद नई-नई शर्तें लगाकर हर दिन लाभुक महिलाओं की संख्या घटाते जा रहे हैं. रघुवर दास की बहू ने कहा कि सरकार ने 30-35 लाख महिलाओं को के खाते में ही राशि भेजी है. ऐसे में जिन महिलाओं के खाते में राशि नहीं गई है, यह उन महिलाओं का अपमान है. पूर्णिमा दास ने महिलाओं के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर बंद रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह खुद उस नंबर पर फोन किया तो नंबर बंद मिला है. उन्होंने कहा कि आज राज्य की 18 लाख महिलाएं अपनी राशि पाने के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर हैं.

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi