आज तारीख 16.03.2025 को जोहार झारखंड ड्राइवर महासंघ करकट पंचायत भवन

आज तारीख 16.03.2025 को जोहार झारखंड ड्राइवर महासंघ करकट पंचायत भवन, प्रखंड – चान्हो, जिला – राँची में एक दिवसीय चालक जागरूकता सम्मेलन रखा गया जिसमें राज्य सचिव, जिला एडमिन तथा जिले के बहुत ड्राइवर भाई लोग शामिल हुए इसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित चर्चा हुई तथा वीडियो द्वारा यह दिखाया गया कि सड़क में होने वाली दुर्घटनाओं को कैसे कम किया जा सकता है। और यह सम्मेलन में भी रखा गया कि ड्राइवर समाज को सही समय पर वेतन नहीं मिलता है तथा ड्राइवर के भविष्य में वृद्धावस्था के लिए PF ESI जैसी कोई सुविधा नहीं होने के कारण उनके जीवन अंधेरे में है इसलिए सरकार को इसके लिए सोचने की आवश्यकता है, तथा किसी कारण दुर्घटना में मौत होने पर उनके परिवार को सहायता राशि देने की जरूरत है। झारखंड ड्राइवर महासंघ के तरफ से ड्राइवर जागरूकता सम्मेलन झारखंड के हरएक जिले में हरएक प्रखंड में जरूरत के अनुसार यह सम्मेलन चलता रहेगा। आज के सम्मेलन में मौजूद राज्य सचिव – जितेन प्रजापति, प्रवक्ता – सोमेन मुंडा, जिला व्यवस्थापक – रवि बहादुर, सदस्य दिनेश प्रजापति, सम्मी महतो, आलोक, राजू, डब्लू, मिथलेश, बुधराम, दीपक तथा प्रखंड के सभी लोग उपस्थित हुए और सफलता पूर्वक समापन भी हुई।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

ओडिशा से बिहार जा रही कार में 168 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

लोहरदगा।पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 168 किलोग्राम अवैध गांजा से लदी एक कार को पकड़ा है। यह…
Read More

अगले तीन-चार दिन के बाद तापमान में गिरावट का दौर होगा शुरू-मौसम विभाग, रांची

रांची: झारखंड में ठंड पड़ने लगी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान…
Read More

रांची में इस प्रकार की उच्च श्रेणी की चिकित्सा झारखंड के निवासियों के लिए एक वरदान है।

यह अत्याधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा सदन की एक बड़ी उपलब्धि है। रांची : रांची नगर के…
Read More

1लाख 25हजार सदस्य बनाने तथा किसान मुद्दों पर आन्दोलन तेज़ करने के मुद्दों पर 2 दिवसीय अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक संपन्न

26 जनवरी ट्रेक्टर मार्च व 5 अप्रैल किसान – मजदूर दिल्ली मार्च का निर्णय लिया गया। सिल्ली: दो…