सिल्ली: सिल्ली गांव में मकर संक्रांति के दूसरे दिन मां शवशान काली की पूजा की जाती है पूजा के पूर्व संध्या काल में हल्दी लेपन के साथ मां काली की पूजा की शुरुआत की गई।

पूजा समिति के मेंबर मनोज कुमार ने बताया कि मां काली की पूजा लगभग 100 साल के पहले से की जा रही है। आज हल्दी लेपन के साथ पूजा की शुरुआत की गई है । उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के दूसरे दिन यहां बड़ी धूमधाम के साथ मां काली की पूजा की जाती है।

साथियों उन्होंने बताया कि मां काली का मंदिर परिसर पूरी तरह से खुला हुआ है क्योंकि मां को खुला में रहने की आदत है। मां के प्रतिमा के रूप एक वेदी है जिसे मां के स्वरूप के रूप में पूजा किया जाता है
साथ ही उन्होंने बताया कि पूजा के दूसरे दिन खिचड़ी का वितरण एवं संध्या को खीर का वितरण किया जाता है। रात्रि में भजन का आयोजन भी किया गया है
