विधायक सुदेश कुमार महतो ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास।

सिल्ली/मूरी:-सिल्ली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधवार के दिन स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने विधायक निधि से विभिन्न योजनाओं की आधारशिला रखी। सुलुमजुड़ी गांव में 500 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का एवं पायराटांग में 250 फीट पीसीसी निर्माण कार्य का आधारशिला रखा गया।

इसी क्रम में झारखंड सरकार डीएमएफटी मद अंतर्गत छोटामुरी पंचायत के कोकोराना गांव में पीसीसी एवं सोकफीट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सिल्ली विधायक ने कहा कि सिल्ली विधानसभा पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो चुका है और समाज के अंतिम लोगों तक बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाने का मेरा प्रयास जारी रहेगा।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रेणु बाला, उप प्रमुख आरती देवी, पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार, बृजेश प्रसाद, लक्ष्मण महतो, उप मुखिया रेणु देवी समेत सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सिल्ली में निकला भव्य जुलूस

सिल्ली/मुरी : सिल्ली प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा ईद- मिलाद- उन-नबी के अवसर पर…

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की छापामारी, 14 और ठिकानों पर दी गई दबिश

छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा है। ईडी…
Read More

बच्चों से दूर रहकर मां दुर्गा का आराधना कर रही महिला सहायक पुलिस कर्मी, बोली – माँ का आशीर्वाद ही सबकुछ है!

रांची : मोहराबादी मैदान में राज्य के विभिन्न जिलों से आए महिला सहायक पुलिस कर्मी अपनी मांगों को…
Read More

अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर पत्नी ने झारखंड सरकार पर साज़िश का लगाया आरोप

रांची:झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के बारे में इन दिनों अखबारों तथा अन्य मीडिया में प्रसारित…