Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

ज्ञान विकास शिक्षा स्वास्थ

संत माईकल (+ 2) स्कूल, मूरी में स्वच्छता ही सेवा का चलाया गया अभियान

मुरी: सिल्ली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज 30 सितंबर को संत माईकल (+2) स्कूल मूरी में स्वच्छता ही सेवा का अभियान चलाया गया। इस अभियान में पूरे विद्यालय की अच्छी तरह से सफाई की गई।


इस अभियान में विद्यालय के बच्चें, शिक्षक एवं प्रधानाचार्य श्री सी. एल. प्रजापति ने भी बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय में छात्र – छात्राओं ने टोलियों में बंटकर स्वेच्छा से कक्षाओं व मैदान में सफाई अभियान चलाया। कक्षाओं की खिडकियों व मैदान की घास व कूड़ा साफ किया। बच्चों ने पुस्तकालय, कम्यूटर, लैब, प्रयोगशाला की भी सफाई की। इस मौके पर गंदगी को कूड़ेदान में डालने की शपथ ली।


इस अभियान के तहत विद्यालय के सभी विद्यार्थीओ एंव शिक्षकगण ने यह शपथ लिया कि वे बस आज के दिन ही नही बल्कि हमेशा अपने विद्यालय एंव घरो के आस- पास भी साफ सफाई पर विशेष ध्यान देगें।


इस अभियान के तहत विद्धालय के छात्र एवं छात्राओं ने स्वच्छता के ऊपर कई तरह के आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए एवम् पोस्टर स्लोगन के साथ भाषण भी प्रस्तुत किये। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सी. एल. प्रजापति ने विस्तार से बच्चों को साफ-सफाई के फायदों के बारे में बताये तथा ये भी बताये कि जब हमसब अपने विद्यालय एंव अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखेगें तभी हमारा देश रोग मुक्त देश होगा। हर नागरिक का हो यही सपना, स्वच्छ भारत हो अपना।


विद्यालय के निर्देशक श्री राकेश कुमार ने शिक्षको एवम् बच्चो का स्वच्छता के प्रति सकारात्मक प्रयास की सहराना किए तथा कहा कि स्वच्छता का यह अभियान यही तक न रुके बल्कि दिनों दिन हर मोहल्ला, हर समाज एवम् हर क्षेत्र में चलते रहे। इस
मौके पर शिक्षक उत्पल कुमार, वेंकट राव, शिक्षिका मनीष सिंह, सुमानसी तिवारी, सपना दत्ता, हनी कश्यप आदि उपस्थित थे।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi