जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सिल्ली में निकला भव्य जुलूस

सिल्ली/मुरी : सिल्ली प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा ईद- मिलाद- उन-नबी के अवसर पर शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व मुस्लिम समुदाय के नेतागण के द्वारा किया जा रहा था। समुदाय के लोगों ने बताया कि यह हम लोगों के लिए खुशी का त्यौहार है। इस दिन पर मोहम्मद पैगंबर ने आपस में भाईचारा रखने की सलाह दी थी। पैगंबर मोहम्मद साहब की यौम-ए- पैदाईश के मौके पर ईद मिलादुन्नबी मनाई गई।

मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जुलूस- ए- मोहम्मदी निकालकर खुशी का इजहार किया। जुलूस में शामिल बच्चे, बूढ़े तथा युवा सभी उत्साहित नजर आए। मोहम्मद फारूक, मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद उस्मान अंसारी के नेतृत्व में धार्मिक झंडे और गाजे-बाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। जो मुरी के विभिन्न क्षेत्रों कलुआडीह, सुलुम जुड़ी, सिंगपुर, बड़ामुरी, छोटा मुरी, रेलवे कॉलोनी होते हुए पहाड़ी मोहल्ला मस्जिद के पास जुलूस का समापन हुआ तथा मस्जिद में जलसा तथा दावत की भी व्यवस्था की गई थी। लोगों ने दावत का जमकर लुफ्त उठाया तथा आपस में मिठाइयां बांटकर भाईचारे का परिचय दिया।

इस मौके पर जियाउल मुस्तफा, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद ताहिर आलम, मोहम्मद नूर, शमशेर हुसैन समेत सैकड़ो लोग जुलूस में शामिल रहे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

बहन की रेप और हत्या के वर्षों पुरानी शक की दुश्मनी ने तीन को बनाया हत्यारा,ब्लाइंड मर्डर केश का खुलासा

चतरा : बहन की रेप और हत्या के वर्षों पुराने शक ने तीन भाइयों को बना दिया हत्यारा।…

झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किया

रांची: झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के आवेदकों की सुविधा के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर के साथ…
Read More

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक,ब्रेन नहीं कर रहा रिस्पांस

रांची:प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें पिछले 23…