महिला सुरक्षा को लेकर सिल्ली थाना ने चलाया जागरूकता अभियान

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत राजकीय कृत मध्य विद्यालय टुटकी में महिला सुरक्षा तथा महिलाओं के अधिकार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व सिल्ली थाना के अवर निरीक्षक अजय कुमार कर रहे थे। उन्होंने महिला सुरक्षा तथा महिलाओं के अधिकार तथा कानून के बारे में विद्यालय के बच्चों को विस्तार पूर्वक बताया।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि महिलाओं के द्वारा ही हमारे समाज और देश का विकास होता है। प्राचीन काल से ही महिलाओं पर अत्याचार और अन्य होते आ रहे हैं हमें इन अत्याचारों को रोकने का प्रयास करना चाहिए तथा आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने महिलाओं के प्रमुख अधिकार के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया तथा स्त्री शिक्षा को अनिवार्य बताया तथा महिला की क्षमता को नजर अंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है। शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के बिना परिवार, समाज और देश का विकास नहीं हो सकता है।


इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक गण तथा सशस्त्र बल मौजूद रहे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

लेखिका लोकृती गुप्ता ‘अनोखी’ को मिला पुरस्कार बेस्ट राइटर अवार्ड

रांची: ऑल झारखण्ड आर्टिस्ट एंड कल्चर एसोसिएशन (एजेएसीए) की ओर से सुप्रसिद्ध लेखिका व कवयित्री लोकृती गुप्ता ‘अनोखी’…
Read More

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

स्काउट के केडेट्स ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा, लोगों को स्वक्षता के प्रति किया प्रेरित। गया: लोहिया…
Read More

01 अगस्त 2022 से शुरू होगी मतदाता सूची को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया

*उप निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ की बैठक* *आधार नंबर लिंकिंग के लिए 7…
Read More

झारखंड पुलीस गांव गांव में डायन बिसाही के खिलाफ लगा रही पोस्टर

रांची : झारखंड में डायन-बिसाही बहुत बड़ी समस्या है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव आदिवासी बहुल इलाकों में देखने…