एचआरडी ने जारी किया इंटर कॉलेज में नमांकन प्रारंभ करने का आदेश


रांची: मानव संसाधन विकास विभाग उच्च शिक्षा के पत्रांक 170 // 13/7/2023 के द्वारा ज्ञापन 1523 दिनांक 3/7/2023 के उद्धृत करते हुए अंगीभूत एवं संबंध डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट कक्षा की पढ़ाई जारी रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए सभी राजकीय विश्वविद्यालयों और अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्य को कार्य-आदेश जारी कर छात्र नामांकन का मार्ग प्रशस्त और स्पष्ट कर दिया है।

सरकारी आदेश से छात्र नामांकन संबंधी अनिश्चितता तथा भ्रम की पूरी तरह निराकरण हो गया है। इस निर्णय से छात्र-छात्राओं अभिभावकों एवं शिक्षक कर्मचारियों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है। सभी कॉलेजों के शिक्षक कर्मचारियों ने इस निर्णय का जोरदार स्वागत करते हुए झारखंड सरकार और उच्च शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।


यह भी ध्यान देने योग्य है जमशेदपुर महिला महाविद्यालय अब विश्वविद्यालय में भी नामांकन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी झारखंड राज्य के माननीय स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय श्री बन्ना गुप्ता के शिक्षा प्रतिनिधि श्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर डॉ अंजिला गुप्ता जी से मिला और सरकार तथा HRD के पत्र के माध्यम से उनको अवगत कराते हुए इस वर्ष नामांकन लेने की अपील करते हुए छात्र हित में निर्णय लेने का अनुरोध किया है और महिला विश्वविद्यालय की वीसी ने भी कहां है कि वह इस और ध्यान देंगी और जल्द से जल्द इस दिशा में कार्य करने की प्रयास करेंगी।


यह सूचना झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी मोर्चा की ओर से अध्यक्ष शालिनी नाग महामंत्री डॉ रामानुज पांडे और कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार झा के द्वारा दिया गया। इस कार्य में जमशेदपुर से नवनीत सिंह अनिमेष कुमार बक्शी, राजीव दुबे, नीतीश कुमार ,नीरज कुमार आदि के द्वारा सहयोग दिया गया और सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

चार दिवसीय झारखंड प्रार्थना महोत्सव का आयोजन 13 अक्टूबर से कांके के टीना मैदान में।

रांची: आगामी 13 अक्तूबर से शुरु होने वाले चार दिवसीय झारखंड प्रार्थना महोत्सव 2022 कार्यक्रम के अयोजन को…
champai soren चंपई सोरेन बोले- धर्म बदलने वालों को आदिवासी आरक्षण का लाभ नहीं मिले
Read More

चंपई सोरेन बोले- धर्म बदलने वालों को आदिवासी आरक्षण का लाभ नहीं मिले

जो आदिवासी धर्म बदलेगा उसे पुराने फॉर्म में लौटे चंपई सोरेन; सरकार के खिलाफ भरी हुंकार मनोहर ठाकुर…
Read More

अनगड़ा पुलिस ने आलोक कुमार उर्फ कन्हैया को किया देसी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार

रांची। अनगड़ा थाना की पुलिस ने आलोक कुमार उर्फ कन्हैया को देसी कट्टा व गोली के साथ किया…
Read More

अफीम छोड़कर गांवों में अब चना उगा रहे किसान, खुंटी पुलिस के जागरुकता अभियान का असर !!

रांची-  अफीम और उग्रवाद के लिए बदनाम खूंटी में लोग अब जागरुक हो रहे है. अफीम की खेती…