Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

ज्ञान विकास स्वास्थ

ICFAI University, Jharkhand ने IHS और I 3 फाउंडेशन के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण अभियान

रांची: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, इक्फ़ाई विश्वविद्यालय, झारखंड ने स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (आईएचएस), रांची, आई 3 फाउंडेशन, रांची और हरमू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम “तरु क्रांति: एक वृक्ष आपके नाम” का आयोजन किया।

वृक्षारोपण अभियान को डॉ. रमण कुमार झा, कुलपति, इक्फ़ाई विश्वविद्यालय, डॉ. सुहास तेतरवे, अध्यक्ष, आईएचएस, डॉ. राजीव गुप्ता, संस्थापक और निदेशक, आई 3 फाउंडेशन की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, एवम्‌ एक साल में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।

हरमू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सुबह 8 बजे, इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज में सुबह 9 बजे और इक्फ़ाई विश्वविद्यालय, झारखंड कैंपस परिसर में सुबह 10 बजे कुल 150 पौधे रोपे गए। हरमु अस्पताल के डा. सुहास तेतरवे सहित अन्य स्टाफ ने उपस्थित होकर पौधरोपण किया।

डॉ. रमण कुमार झा, कुलपति, इक्फ़ाई विश्वविद्यालय, झारखंड, प्रो. अरविंद कुमार, कुलसचिव, श्री विजय नारायण सिन्हा, सहायक कुलसचिव, डॉ. भगवत बारिक, सहायक डीन एवम्‌ अन्य संकाय सदस्य, कर्मचारी व छात्रगण भी इस अवसर पर उपस्थित थे और वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। आई3 फाउंडेशन के संस्थापक और निदेशक डॉ. राजीव गुप्ता ने भी समारोह में सक्रिय रूप से भाग लिया। आप सभी से आग्रह है कि इस मुहिम से जुड़े।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

0 Comments

  1. hip hop japones

    06/06/2023

    I enjoy what you guys tend to be up too. This sort of clever work and reporting!
    Keep up the terrific works guys I’ve included you guys to blogroll.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi