Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर ज्ञान विकास शिक्षा

स्कूल आफ मैरिटाइम्स स्टडीज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रांची : स्कूल आफ मैरीटाइम्स स्टडीज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वी-शिप्स और सेंचुरियन यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट भुवनेश्वर ओडिशा के सहयोग इसका आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैप्टन अजीत टोपनो ने कहा कि झारखंड में प्राकृतिक संसाधनों व खनिज पदार्थों की कमी नहीं है। राज्य की ये संपदा स्कूल आफ मैरीटाइम्स स्टडीज की पढ़ाई का हिस्सा बन सकता है। विशिष्ट अतिथि कैप्टन रोमेली रिगनौल्ड तिवारी ने वी-शिप्स और सेंचुरियन यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट के पठन-पाठन की जानकारी दी।

उन्होंने कहा पांच महिला कैडेट्स को स्पांसरशिप के तहत पढ़ाई का मौका मिलेगा। उन्होंने संस्थान से जुड़ने के लाभ व शुरुआती लोगों के लिए मर्चेंट नेवी व महिलाओं के लिए अवसरों की भी जानकारी दी। डा पल्लव दास, संस्थापक डीन और सहयोगी, स्कूल आफ ला, सेंचुरियन यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट ने कहा कि हमलोग एलएलएम की भी पढ़ाई उक्त यूनिवर्सिटी की मदद से शुरु कर रहे हैं।

कार्यक्रम में करियर के तकनीकी पक्ष पर भी चर्चा की गई। स्कूल ऑफ मेरिनटाइम स्टडीज के निदेशक विकास पात्रा ने कहा कि संस्था की ओर से झारखंड से 5 चुनी हुई लड़कियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi