छात्रा को गोली मारने वाले आरोपी की हुई पहचान, प्रेम-प्रसंग में की गई हत्या।

Ranchi: रांची के हरमू पटेल चौक के पास बीती शाम एक अपराधी ने निवेदिता नाम की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी युवक की पहचान हो गई है। इस घटना को अंकित नामक युवक ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स में रखा गया है। जानकारी के अनुसार इस घटना को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया है। दरअसल निवेदिता शुक्रवार को अपनी दोस्त श्रृष्टि के साथ हरमू बाजार गई थी। वहां से वह सवा 6 बजे हॉस्टल लौट रही थी। हॉस्टल से कुछ ही दूरी पर वह थी तभी उससे आरोपी अंकित कुमार ने पूछा कि तुम मुझसे बात क्यों नहीं कर रही हो। इस पर निवेदिता ने कोई जवाब नहीं दिया। इसी दौरान अंकित ने निवेदिता पर गोली चला दी। एक गोली निवेदिता की आंख में लगी, जबकि दो गोली छाती में लगी ।आज ही हॉस्टल खाली करने वाली थी।

इस घटना में श्रृष्टि भी घायल होकर गिर गयी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो चुका था। इसके बाद अरगोड़ा पुलिस को सूचना दी गई। दोनों लड़कियों को रिम्स ले जाया गया लेकिन तब तक निवेदिता की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार अंकित अरगोड़ा इलाके में किराए का मकान में रहता है । निवेदिता और अंकित के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दो महीने से निवेदिता अंकित से बात नहीं कर रही थी। पुलिस को शक है कि इसी वजह से अंकित ने निवेदिता पर अपना गुस्सा उतारा है । निवेदिता बिहार के नालंदा की रहने वाली थी। अभी हरमू पटेल चौक स्थित एक हॉस्टल में रहा करती थी। उसने बीबीए की पढ़ाई की है। निवेदिता शनिवार यानि आज हॉस्टल खाली करने वाली थी। इसी बीच अपराधी ने घटना को अंजाम दे दिया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

गिरिडीह में माओवादी संगठन ने किया पोस्टर बाजी, इलाके में दहशत !!

रांची-  गिरिडीह जिले के डुमरी थाना इलाका में माओवादी संगठन में पोस्टर बाजी की है। नक्सलियों द्वारा चीपकाए…
Read More

लोहरदगा पुलिस और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से चला रहे अभियान, इलाके में किया कैंप

लोहरदगा : सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुन्दरू चपाल में कल हुई पुलिस की भाकपा माओवादी प्रतिबंधित नक्सली संगठन…
Read More

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के तीन सहयोगियों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी, दो हिरासत में

राँची : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश को दैनिक सामान पहुंचाने वाले गिरोह की तलाश में राँची पुलिस छापेमारी कर…
Read More

साइबर अपराधियों ने एसएमएस के जरिए किया था ठगी, सीआईडी की टीम ने धनबाद से किया गिरफ्तार

रांची : साइबर अपराधी इंटरनेट के माध्यम से युवाओं को अपना टारगेट बना रहे हैं। साइबर अपराधी कभी…
Read More

खूंटी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मोतियाबिंद जांच शिविर का किया गया आयोजन

खूंटी : स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। खूंटी के स्वास्थ्य विभाग के…