Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर देश धर्म विकास शिक्षा

वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू

रांची : कला संगम दुर्गा मंदिर नार्थ मार्केट रोड,अपर बाजार रांची का 26 वां वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। दुर्गा मंदिर का वार्षिक उत्सव समारोह वैदिक मंत्रोचार के साथ शुरू हुआ।अपर बाजार स्थित कला संगम दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी और पुजारी बाबा नें सुबह से विधि विधान से पूजा शुरू किया।

मंगलवार सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दिन चढ़ते के साथ भक्तों की संख्या मां के दर्शन करने के लिए पहुंच रही थी। इस मौके पर आज कार्यक्रम की शुरुआत शेरावाली मैया का महा स्नान मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।

सुबह 8 बजे माता जी की आरती एवं भोग वितरण किया गया। दोपहर 3:00 से सुंदरकांड का पाठ एवं कलाकारों द्वारा भजन एवं संध्या 7:00 बजे माता जी का महाआरती कर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुगण प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किए। कार्यक्रम में संस्था के कला संगम परिवार उपस्थित थे। यह जानकारी समिति के पूर्व सह मंत्री नमन भारतीय ने दी।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi