Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर ताजा खबरे राजनीति

जिला के चिन्हित कार्यकर्ता की बुलाई गई बैठक

आज प्रदेश काँग्रेस सेवादल के द्वारा प्रदेश एवं जिला के चिन्हित कार्यकर्ता की बैठक बुलाई गई थी। जिसमे भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को प्रखंड स्तर पर संचालित कर स्थानीय लोगो को जागरूक करना, संबिधान बचाओ कार्यक्रम के माध्यम से लोगो तक पहुँचना तथा महँगाई एवं बेरोजगारी पर लोगों को जागरूक करना ज्याद से ज्यादा संख्या में लोगो को संगठन में जोड़ना इन्ही सभी विषयों पर गहन चिंतन की गई। सभी कार्यक्रमो की जिमेदारी चिन्हित लोगो को जिला स्तर पर दी गई।

बैठक में विशेष रूप से प्रदेश काँग्रेस सेवादल के प्रभारी श्री देवेंद्र शर्मा जी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और जिम्मेदारी दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मुख्य संगठक सुश्री नेली नाथन जी ने की एवम कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस सेवादल (यंग ब्रिगेड) के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह जी ने किया।


मौके पर प्रदेश महासचिव अनन्त कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह जी, भरत राउत, लक्ष्मण हांसदा, विशवास पासवान , ईष्वरी चौधरी, नसीम अंसारी जी उपस्थित थे।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi