शारदा मोटर्स इंडस्ट्रीज मे सिल्ली पॉलिटेक्निक के 22 छात्रों का हुआ चयन

सिल्ली: पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें सिल्ली पॉलीटेक्निक के अलावे झारखंड के विभिन्न पॉलीटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल संकाय के छात्रों ने भाग लिया।

पुणे की शारदा मोटर्स इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के एचआर अप्पा साहिब पाटिल द्वारा साक्षात्कार लिया गया। जिसमें सिल्ली पॉलिटेक्निक के 22 छात्रों का चयन हुआ। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि चयनित छात्रों का फाइनल परीक्षा के बाद नियुक्ति दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी मारुति सुजुकी, महिंद्रा जैसी गाड़ियों की सस्पेंशन सिस्टम, व्हील रिम तथा गाड़ियों के पार्ट्स का निर्माण करती है।

इस आयोजन में पॉलिटेक्निक के प्राचार्य समीर शर्मा, प्लेसमेंट अधिकारी दीपक कुमार महतो, राजेश गुरिया, मनीष कुमार पाठक, सोमनाथ नाग, बबलू कुईरी का सराहनीय योगदान रहा। प्राचार्य समीर शर्मा ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते‌ हुए कहा की सिल्ली पॉलीटेक्निक मे आगे भी इस तरह के साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिससे छात्र छात्राओं को कॉलेज प्रागंण से ही बेहतर नौकरियां मिल पायेगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सिल्ली के निजी अस्पतालों का किया गया निरीक्षण।

सिल्ली: सिविल सर्जन रांची के आदेश अनुसार सिल्ली सामुदायिक अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर मुकेश कुमार के द्वारा टीम…
Read More

सरायकेला से स्क्रैप लदे ट्रक को लूटकर भाग रहे अपराधियों का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर

रांची:- सरायकेला जिले के आदित्यपुर से स्क्रैप लदे ट्रक को लूटकर भागने वाले अपराधियों का यूपी पुलिस ने…
Read More

हिंडाल्को मुरी द्वारा भक्तिवेदांत गुरुकुल में शेड निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास।

मुरी: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबलिटी (सीएसआर) पहल के तहत समाजिक उत्कृष्टता कार्यक्रम के अंतर्गत कुटाम के…
Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा नगरी देवघर से 25 परियोजनाओं की सौगात झारखंड को दी , राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रहे मौजूद

◆ *_प्रधानमंत्री बोले- इन परियोजनाओं से झारखंड के साथ पूर्वी भारत के वि टीकास को मिलेगी नई गति_*…
Read More

सीएम के कार्यक्रम के दौरान स्टार कलाकारा के साथ हुई बदसलूकी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज !!

गढ़वा- झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आयोजित खतियान जोहार कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी के स्टार कलाकार अक्षरा…