अनोखा सम्मान :सेम्पु, आलता, सिंदूर, चॉकलेट, तेल से लेकर पैसों के माला बनाकर गायक को किया गया सम्मानित।

पालोजोरी : पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सिमला में सोमवार से 24 प्रहर हरीनाम संकीर्तन आयोजन किया गया था। सिमला में ग्रामीणों के द्वारा बांग्लाहरीनाम संकीर्तन लगभग कई वर्षों से किया जा रहा है।

हरिनाम संकीर्तन का समापन दधि महोत्सव के साथ गुरुवार को करीब 11 बजे से करीब 4 बजे तक चला। जिसमे बंगाल के जाने माने कीर्तन गायिका आशा लाता मंडल ने सभी को झुमने पर मजबूर कर दिया । देखने आये श्रधालुओ ने तरह तरह के माला बना कर पहनाया जिसमे सेम्पु, आलता, सिंदूर, चॉकलेट, तेल से लेकर पैसों के माला बनाकर पहनाते हुए नजर आए।

सिमला में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन संकीर्तन सोमवार से गुरुवार तक चला. इस दौरान राधा कृष्ण की मूर्ति को हरि मंडप में स्थापित किया गया. उसके बाद पूजा-अर्चना कर हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ । कीर्तन करने के लिए कई कीर्तन मंडलियां पहुंचे थे.

इस कीर्तन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिला. भक्तों के बीच हर दिन शाम को प्रसाद का  वितरण किया गया। लगभग कई हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए थे। सभी को खिचड़ी का प्रसाद खिलाया गया एवं प्रसाद भी वितरण किए।

सिमला सोलोआना कोमेटी के सदस्य मणिलाल मंडल मुख्य आयोजक शाहीयोगी सतीश चंद्र महतो,दुलाल पंडित, अरुण पंडित, हेमंत महतो, नटवर पंडित, रंजीत गोस्वामी (गिरी बाबा) राजेश पंडित, सुभाष पंडित, काजल गोस्वामी,सुबोध पंडित भोलानाथ महतो, सुशील महतो, सुधीर पंडित, गोपाल मंडल , दिलीप महतो, सुदामा पंडित, कृष्णा पंडित, जोगेस्वर् महतो, दीपक महतो, संजय गोस्वामी, कंहाई गोस्वामी राम चंद्र यादव, चंद्रकांत सिंह, कौशल सिंह समेत अन्य सदस्यों ने मिलकर शांति पूर्वक 24 प्रहर कीर्तन का समापन करवाया। सोलोआना के द्वारा कीर्तन आयोजन किया जाता है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

आरएसएस के जिला कार्यवाह डॉ सुनील कुमार महतो पहुंचे सिल्ली, कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

सिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिल्ली खंड की ओर से रविवार को राधिका मैदान परिसर में स्कूली बच्चों के…
Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री आदिवासी, लेकिन सरकार आदिवासी विरोधी : अमित शाह

भाजपा के पास झारखंड में किए विकास कार्यों की लंबी सूची, आपके पास भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं…
Read More

रांची से महारास्ट्र के शिरडी साईं मंदिर पैदल पालकी लेकर निकले भक्त मनीष अग्रवाल, 6 नवम्बर को यात्रा हुई प्रारम्भ

रातू रोड श्री साईं मंदिर में उत्सव, अभिषेक ,शोभायात्रा सहित भंडारा व् भजन संकीर्तन का हुआ कार्यक्रम ।…