सिल्ली पॉलीटेक्निक कॉलेज में हुआ विज्ञान सप्ताह समारोह का समापन

सिल्ली: सिल्ली पॉलीटेक्निक कॉलेज परीसर में पिछले एक सप्ताह से चल रहे विज्ञान प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन समारोह राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। प्राचार्य समीर शर्मा ने कहा कि इसी दिन वर्ष 1928 में भारतीय भौतिक वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज की जिसे ‘रमन प्रभाव’ कहा जाता है। यह दिन ‘रमन प्रभाव’ की खोज को समर्पित है।

इस दौरान कालेज के‌ शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। ज्ञात हो कि पिछले 22 फरवरी से विज्ञान सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस दौरान कालेज परिसर में चल रहे विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन में सिल्ली, मुरी के विभिन स्कूल के छात्र छात्राओं को आमंत्रित किया गया था। सिल्ली पॉलीटेक्निक के छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए विज्ञान के विभिन्न प्रोजेक्ट एवं मॉडल्स बच्चो को दिखागा गया। बच्चों विज्ञान समारोह को बड़े उत्साह के साथ देखा और विज्ञान से जुड़ी बहुत सारी बातें जानी तथा आज के जमाने में विज्ञान का महत्व को समझा। कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों से कई सवाल पुछा गया एवं सही जवाब देने वालों को उपहार भी दिया गया। इस मौके पर प्राचार्य समीर शर्मा ने कहा की इस तरह के समारोह होने से बच्चो को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और वो अपने आने वाले भविष्य में अच्छा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा की इस तरह के विज्ञान समारोह आयोजित करने से बच्चो को बहुत लाभ होगा और वो अपने भविष्य में बहुत सारी चीज़ें जो की विज्ञान से जुड़ी हो वो बना सकते है। इस विज्ञान सप्ताह के सफल आयोजन में पॉलिटेक्निक के छात्र छात्राएं, प्राचार्य समीर शर्मा तथा कॉलेज के सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

एकीसो महादेव धाम चुटिया के मंदिर का जल्द होगा निर्माण, श्री कान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत की आपातकालीन बैठक

रांची : 20 फरवरी 2023 सोमवार को देर रात तक चली श्री कान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत रांची कार्यसमिति की…
हाथ में संविधान और मन में अधिकार पाने का संकल्प लेने का दिन _ शिल्पी नेहा तिर्की
Read More

हाथ में संविधान और मन में अधिकार पाने का संकल्प लेने का दिन – शिल्पी नेहा तिर्की

“हाथ में संविधान, मन में अधिकार पाने का संकल्प लेने का दिन है” – शिल्पी नेहा तिर्की डॉ.…
Read More

एक शिव परमात्मा”। ब्रह्माकुमारियों का ये पैगाम “स्वर्णिम युग का हो नव निर्माण

रॉची: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चौधरी बगान, हरमू रोड रॉची के तत्वावधान में सुख शांति के दाता…
Read More

पीएम मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड आज 11 बजे, संयुक्त राष्ट्र सहित अन्य देशों में होगा लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ करेंगे। नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’…
Read More

जहानाबाद के साहित्यकारों को कवि सम्मेलन सह शिक्षक सम्मान सामारोह में किया गया समानित

जहानाबाद के साहित्यकारों को कवि सम्मेलन सह शिक्षक सम्मान सामारोह में किया गया समानित