त्यौहार के दौरान क्षेत्र में अवैध शराब बेचना बंद एवं नाबालिगों के तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

सिल्ली: सिल्ली थाना परिसर में होली, सरहुल एवं शबे बरात त्योहारों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गय। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन आशीष लकडा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी धर्मेंद्र दुबे, सिल्ली डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ,अनगाडा स्पेक्टर नीरज कुमार तथा प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक उपस्थित थे।

स्पेक्टर नीरज कुमार ने शांति समिति में बैठे हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कृपया क्षेत्र में शांति बनाकर त्यौहार मनाएं यदि कहीं पर भी आशांति का माहौल आप सबों को दिखता है तो प्रशासन को तुरंत इसकी सूचना दें। क्षेत्र में डीजे कम साउंड में रात 10:00 बजे तक ही बजाएं। आधी रात तक डीजे बजाते हुए पकड़े जाने पर उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगो के द्वारा प्रशासन से मांग किया है कि सिल्ली मुरी क्षेत्रों में अवैध रूप से होटल दुकान में शराब बेचा जा रहा है उसे बंद किया जा। साथ हीं कम उम्र के लड़के बाइक तेज रफ्तार से चलाते हैं उनके ऊपर भी निगरानी रखा जाए।

इन बिंदुओं पर जवाब देते हुए नीरज कुमार ने कहा कि त्यौहार के दौरान क्षेत्र में अवैध शराब बेचना बंद कर दिया जाएगा एवं कम उम्र के लड़के तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि क्षेत्र में विधि व्यवस्था शांतिपूर्ण ढंग से बनाने को लेकर पुलिस चौक चौराहा पर पेट्रोलिंग करती रहेगी। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन अशीष लकडा ने कहा कि सरहुल पर्व को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त किया जाएगा जिससे हर एक पंचायत से रैली को किसी प्रकार का दिक्कत महसूस ना हो। दूसरी ओर प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक ने कहा कि संविधान में तीन महत्वपूर्ण अंग है पहला राजनेता दूसरा प्रशासन तीसरा मीडिया तीनों अंग मिलकर विधि व्यवस्था पर ध्यान दे तो कोई दिक्कत नहीं महसूस होगी।

इसके पूर्व आपस में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दीया।अंत में मुरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन देकर समाप्त किया।इस मौके पर सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप ,अनूप टोपनो, आरपीएफ के एसआई पवन कुमार मुखिया लालू उरांव, भरत मुंडा, सीमा देवी, फारुख मोमिन, रुपेश कर्मकार, भरत साईं आदि लोग उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

टाटा स्टील फ़ाउंडेशन ने कराया सीयूजे के छात्रों को संवाद फेलोशिप से अवगत।

रांची। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में आज टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले संवाद फेलोशिप…