Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर ताजा खबरे राजनीति
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल रमेश बैस के सम्मान में विदाई समारोह का किया आयोजन

राज्य सरकार की ओर से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्यपाल रमेश बैस के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित की गई। राज्यपाल रमेश बैस को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख ने सप्रेम पुष्पगुच्छ भेंटकर भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस की धर्मपत्नी रामबाई बैस भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरन ने रामबाई बैस को सप्रेम बुके भेंटकर उनको भावभीनी विदाई दी। राज्यपाल रमेश बैस ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह, विधायक प्रदीप यादव, मथुरा महतो, सुदिव्य कुमार, उमाशंकर अकेला, राजेश कच्छप, राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कई विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, महाधिवक्ता, पुलिस विभाग के वरीय अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi