जहानाबाद: शब्दाक्षर जिला समिति जहानाबाद की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन कोर्ट एरिया स्थित कला एवं संस्कृति भवन में किया गया । कार्यक्रम का उद्धघाटन जिलाध्यक्ष सावित्री सुमन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया इसकी अध्यक्षता डॉ रविशंकर शर्मा ने की।
उल्लेखित अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ चर्चित गजलकार सावित्री सुमन की सरस्वती वंदना से हुआ। डॉ रवि शंकर शर्मा, मनोज कुमार कमल, डॉ अनिल कुमार फतेहपुरी, अनिला सिन्हा , नंदन मिश्र , राज कुमारी पांडे, स्मृति अनुरागिनी, चितरंजन चैनपुरा , सुधीर कुमार सिंह ,अरविंद कुमार आजांस , विश्वजीत कुमार अलबेला और शैलेंद्र कुमार शैल ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की ।
इसके अलावे पुरुषोत्तम पाठक , अर्चना कुमारी , वंदना कुमारी और आदित्य राज सहित अन्य लोग श्रोता के रूप में समापन तक उपस्थित रहे। इस काव्य गोष्ठी की सफलता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि प्रताप सिंह और शब्दाक्षर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने सभी सदस्यों को बधाई दी है और जिले में शब्दाक्षर के बढ़ते कदम पर हर्ष जाहिर किया है । संचालन शब्दाक्षर जिलाउपाध्यक्ष महेश कुमार मधुकरऔर धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार कमल ने किया।