
रांची/10 दिसंबर: संत जेवियर स्कूल डोरंडा के वार्षिक सामारोह में डांस झारखंड की कोरियोग्राफर्स की टीम ने स्कूल के लगभग 2000 बच्चों को नृत्य सिखाया जिन्होने कार्यक्रम में मनमोहक नृत्य प्रस्तुति की।

जिसे देखकर सिर्फ सभी बच्चों तथा अभिभावक हीं नहीं बल्की कार्यक्रम की मुख्य अतिथी कल्पना सोरेन ने भी जमकर तारीफ़ की तथा इन बच्चों में कम समय में इतना हुनर भरने के लिए डांस झारखंड के संचालक श्री राम सिंह का आभार भी व्यक्त किया।
