सिल्ली स्टेडियम में गूंज महोत्सव की तैयारी जोरों पर

सिल्ली : सिल्ली स्टेडियम परिसर में होने वाले गूंज विकास महोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है।
आगामी 18 से 20 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव के लिए भव्य स्टेज का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य करा रहे प्रभात हालदार ने बताया कि स्टेज निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा तथा वर्द्धमान से लगभग 30 मजदूर मंगाए गए हैं। वहीं स्टेडियम परिसर में सोहराई पेंटिंग कला संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रकार के पेंटिंग की जा रही है जिससे स्टेडियम और भी खूबसूरत दिख रही है।

विधायक के पहल पर स्टेडियम का रंग रोगन कार्य स्टेडियम निर्माण के 15 साल बाद फिर से की जा रही है।
‌‌
गूंज विकास महोत्सव को इस वर्ष बृहद रूप गया है। इस विकास महोत्सव का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए संरक्षक सुदेश कुमार महतो ने
गूंज परिवार के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं। गूंज विकास उत्सव में मानभूम छौ नृत्य की लगभग 5000 झांकियां देखने को मिलेगी। इस विकास उत्सव में स्मार्ट क्लास छात्रावास की व्यवस्था स्वास्थ्य शिविर लैब की व्यवस्था आदि देखने को मिलेगी।


झारखंड के लोक संस्कृति कार्यक्रम का प्रस्तुति होगा। हिंदुस्तान के लोक संस्कृति की भी प्रस्तुति की जाएगी।
इस विकास उत्सव में पहला दिन महिलाओं को समर्पित होगा दूसरा दिन किसानों को समर्पित होगा एवं तीसरा दिन कैरियर काउंसलिंग युवा वर्ग के लिए समर्पित होगा। बहुत सारे स्टॉल लगाए जाएंगे जिन के मुख्य द्वार पर सिल्ली के गांव का रूप दिया जा रहा है।

इस गूंज विकास उत्सव में क्षेत्र के साथ-साथ राज्य और देश के ख्याति प्राप्त कलाकार शिरकत करेंगे।

महोत्सव का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस 18 तारीख को करेंगे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

6वी वाहिनी एस.एस.बी. में “मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन” का जवानों के बीच हुआ सवांद.

रांची- 26वी वाहिनी एस.एस.बी. एवं केंदीय मनोचिकित्सा संस्थान कांके के संमन्वय से 26वी वाहिनी (अनगडा) के सभागार में…
Read More

सिंगल यूज प्लास्टिक बैन: सिंगल यूज प्लास्टिक से बने 19 आइटम्स पर आज से लगा बैन,देखिए पूरी लिस्ट

रांची:सिंगल यूज प्लास्टिक: पर्यावरण पर प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभाव पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने आज से…
Read More

मग बंधु पत्रिका का लोकार्पण कार्यक्रम सह समारोह आगामी 3 मई 2023 (बुधवार) को वाराणसी में।

रांची: मग जागृति फाउंडेशन, रांची (झारखंड) द्वारा प्रकाशित मग बंधु (अखिल) त्रैमासिक पत्रिका (संयुक्ताक) अंक विषय का मठ-महंत…
Read More

छत्तीसगढ़ में आयोजित ग्लोबल क्वीन ट्राइबल अवार्ड जीत कर आई पूजा, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत.

रांची – छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित ग्लोबल क्वीन ट्राइबल अवार्ड जीत कर आई पूजा लकड़ा का भव्य…
Read More

श्री महावीर मंडल रांची महानगर के द्वारा 22 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए मेंन रोड स्थित टैक्सी स्टैंड में भूमि पूजन की गई जिसमें हिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल पेश किया गया।

राँची: श्री महावीर मंडल राँची महानगर के तरफ से टैक्सी स्टैंड, श्री संकट मोचन मंदिर के बग़ल में…