जमीन विवाद को लेकर गिरिडीह के बरनवाल फ्लैक्स समेत दो पक्षों में हिंसक झड़प, पांच घायल !!

गिरिडीह- जमीन विवाद के मामले में मंगलवार की सुबह शहर के बक्सिडीह रोड में दो पक्षों के हिंसक झड़प हुआ। जिसमे दोनो पक्ष से चार लोगो के घायल हुए है। एक पक्ष से बक्सिडीह रोड के बरनवाल फ्लैक्स प्रिंटिंग प्रेस के मदन बरनवाल, विकाश बरनवाल और धीरज बरनवाल शामिल है तो दूसरे पक्ष से वरुण मुरारी और नीरज कुमार के घायल होने की बात कही जा रही है। फिलहाल एक युवक को गिरिडीह नगर थाना की पुलिस हिराशत में थाना में पूछताछ कर रही है। जबकि चारो घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुशार बरनवाल फ्लैक्स के संचालकों मदन बरनवाल, विकाश और धीरज बरनवाल और अग्रवाल परिवार के बीच काफी पहले से बरनवाल फ्लैक्स के बगल के जमीन को लेकर जमीन विवाद चल रहा था। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह अचानक इसी जमीन को लेकर दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनो और से जमकर लाठियां चली, तो कुछ देर के लिए मुहल्ले में भी अफरा तफरी का माहोल हो गया। वक्त रहते जानकारी मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, और दोनो पक्ष के लोगो पर बलपूर्वक काबू पाया और हालत संभाला। फिलहाल सिथती काबू में है। और पुलिस अब दोनो और से आवेदन लेकर कारवाई में जुटी हुई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

डी.ए. वी. महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली में अंतराष्ट्रीय योगा दिवस का हुआ आयोजन

अरविंद विश्वकर्मा, थंडर न्यूज़ डी.ए.वी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली में योग दिवस का आयोजन किया गया।इस…
Read More

पार्टी तथा संगठन में कोई असर नहीं पड़ेगा :अधीर रंजन चौधरी

सिल्ली :- लोकसभा के विपक्ष के नेता सांसद अधीर रंजन चौधरी सिल्ली कांग्रेस कार्यालय सिल्ली पहुंचे। जहां उन्हें…
Read More

एक ही घर की 5 बेटियां झारखंड के लिए खेल रही है क्रिकेट फिल्म दंगल से मिलती जुलती है इनकी कहानी

धनबाद: झारखंड के धनबाद शहर से करीब 35 किमी दूर बलियापुर के एक ही घर की 5 बेटियां…
Read More

झारखण्ड की योगासना टीम हुआ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

रांची: नेशनल योगासना स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा संगमनेर, महाराष्ट्र में आयोजित तृतीय सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता…
Read More

हिंडाल्को मुरी द्वारा भक्तिवेदांत गुरुकुल में शेड निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास।

मुरी: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबलिटी (सीएसआर) पहल के तहत समाजिक उत्कृष्टता कार्यक्रम के अंतर्गत कुटाम के…