कई नदी घाटों से अवैध बालू उठाव होने से बदलते जा रहा है नदियों का स्वरूप !!

देवघर- जिले के कई थाना क्षेत्र के नदी घाटों से अवैध रूप से बालू का उठाव लगातार जारी है। जिसमें सारवां के अजय नदी घाट, देवघर के बेंगी घाट, चांदन नदी के रढिया व कदरसा घाट आदि शामिल है। जिससे नदियों का स्वरूप दिनों दिन बदलते जा रहा है। अवैध बालू उत्खनन रोकने के लिए पुलिस के कड़े रुख के बावजूद भी बालू माफिया का कारोबार दिन-रात धड़ल्ले जारी है।

अहले सुबह से सड़कों पर दौड़ते नजर आता है एक साथ कई ट्रैक्टर !!

शनिवार को अहले सुबह कई ट्रैक्टर अवैध बालू उठाव के लिए सड़क पर दौड़ते नजर आया। इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन या जिला खनन विभाग को भी है। लेकिन बालू माफिया के इस शातिराना अंदाज के सामने सब कुछ फेल है। सूत्रों की मानें तो अवैध खनन रात के अंधेरे में बालू का काला कारोबार खेल किया जाता है। जिले के अधिकारी सक्रिय है और उनके द्वारा समय समय पर छापेमारी की जाती है लेकिन बालू माफियाओं का खेल बदस्तूर जारी है। गौरतलब है कि नदियों से अवैध खनन से नदी का रुख लगातार बदलते जा रहा है। वहीं नदियों से सटे हुए ग्रामीणों के सिर पर खतरा मंडराने लगा है। बताया जाता है कि प्रत्येक दिन अहले सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच में नदियों से अवैध बालू उठाव किया जाता है। बालू माफियाओं को कई सफेद पोश नेताओं का संरक्षण भी प्राप्त है। इस बात को सरकार के मुलाजिम भी दबी जुबान से स्विकार करते हैं।

बालू माफिया के सामने विभाग व पुलिस प्रशासन फेल!!


काफी मजबूत है बालू माफियाओं का सूचना तंत्र
जानकारी हो कि नदी क्षेत्र के इलाके में दलाल दिन रात चौकीदारी करते हैं और प्रति ट्रैक्टर तीन सौ से पांच सौ रुपए तक की अवैध उगाही करते हैं। ताकि प्रशासन की गाड़ी की सूचना और पल-पल की खबर अवैध बालू माफियाओं को दी जा सके। बताते चले कि कुछ माह पहले बालू ट्रैक्टर पकड़ने, छोड़ने, लेनदेन का ऑडियो भी वायरल हुआ था जो कि अब तक पुष्टि नहीं हो पाई।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

विश्व हिन्दू परिषद के खलारी प्रखंड अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या

राँची : मैक्लुस्कीगंज में अपराधियों ने विश्व हिन्दू परिषद के खलारी प्रखंड अध्यक्ष को गोली मारकर हत्या कर…
Read More

उपायुक्त के आदेश पर बालाश्रय के सभी बच्चे को स्थानान्तरित करने के बाद किया गया सील

रांची : सीडब्ल्यूसी के देखरेख में संचालित हेहल के बाल आश्रय गृह में 12 वर्षीय बच्चे के साथ…
Read More

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप पुलिस के लिए बना सर दर्द, पता बताने वाले को पुलिस देगी 25 लाख इनाम

रांची : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप झारखंड पुलिस के लिए सरदार बन गई है। झारखंड पुलिस पीएलएफआई सुप्रीमो…
Read More

वीर बिरसा नगर में पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुफ्त आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन सह चिकित्सा शिविर।

रांची: वीर बिरसा नगर, रांची में मणि त्रिविधा शंकर एजूकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट और ए के डिजिटल सेवा के…