रांची – झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार झारखंड के डीजीपी और ईडी को मेल कर अपनी जान को खतरा बताया है। ईमेल के माध्यम से डीजीपी और इडी को बताया गया है कि यदि हमें और हमारे परिवार के साथ कुछ भी अनहोनी घटना घटती है तो इसके लिए जिम्मेदार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश और अमित अग्रवाल होंगे। इन सभी के नाम से हाल के दिनों में मुझे कई धमकियां मिली है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि मनी लांड्रिंग केस के दौरान हमारे बॉडीगार्ड को हटा दिया गया था। फिलहाल मैं जमानत पर हूं और कई लोगों द्वारा लगातार धमकियां मिल रही है।
You may also like
अपराध
2 करोड़ रंगदारी मांगने के मामले में PLFI का हार्डकोर उग्रवादी अजीत कुमार सिंह गिरफ्तार!
- BY Deepak Kumar
- 12/10/2021
- 0 Comments
