गिरिडीह के धनवार में बाइक और ट्रक में टक्कर, बाइक की मौत

गिरिडीह- गिरिडीह के धनवार में शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक बुलेट सवार अशोक यादव की मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद उसे तुंरत धनवार रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हुई। जानकारी के अनुसार मृतक अशोक यादव धनवार के नायकडीह गांव निवासी हरि महतो का बेटा था, और धनवार प्रखंड कार्यालय से कुछ जरुरी काम निपटा कर वापस सियारी गांव लौट रहा था। इसी दौरान अशोक के आगे एक ट्रक गुजर रहा था। और इसी ट्रक में अशोक ने पीछे से अपने बुलेट से टक्कर मार दिया। जिसे अशोक पहले गंभीर रुप से जख्मी हुआ। और उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हुई। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

रांची के डोरण्डा महाविद्यालय में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा की जयंती!!

रांची- राजधानी रांची के डोरण्डा महाविद्यालय में विद्यार्थीयों ने धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती का अवसर पर…
Read More

दो युवकों के बीच आपसी झड़प को तूल देने का किया गया प्रयास, पुलिस के पहुंचते ही मामला हुआ शांत!

खूँटी : सदर थाना क्षेत्र के हुंटार चौक में शनिवार रात लगभग आठ बजे दो युवकों के बीच…