अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव अविनाश पाण्डेय पहुंचे रांची!!

रांची- झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर राज्य वासियों को बधाई एवं शुभकामना देने रांची पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव व प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पाण्डेय। रांची एअरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के डेलीगेट आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा.राजेश गुप्ता छोटू ने अपने समर्थकों के साथ गर्मजोशी से अविनाश पाण्डेय का स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता फिरोज रिजवी मुन्ना,संजीत यादव, अभिषेक साहू,रंजीत महतो,संजय टोप्पो, अरविन्द सिंह,किशन रंजन,आनन्द यादव मुख्य रूप से शामिल थे। कांग्रेस नेता आलोक दूबे,किशोर शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता ने प्रदेश प्रभारी को भगवान बिरसा मुण्डा की मूर्ति प्रतीक स्वरुप भेंट किया एवं झारखण्ड संस्कृति की अंगवस्त्र भी दी।

स्वागत करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य स्थापना के 22 वर्षों के कालखंड पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि के तौर पर अविनाश की उपस्थिति यकीनन राज्य के लिए गौरव का विषय है। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी झारखंड के लोगों की अहमियत और भावनाओं का सम्मान करती है।आज के गौरवमयी ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने के लिए हमें आंतरिक खुशी हो रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

6 अक्टूबर से शुरू होगी टिकट की बिक्री, 8 अक्टूबर तक काउंटर से खरीदे जा सकेंगे टिकट

रांची : रांची में होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट मैच का दर्शक बेसब्री से…
Read More

भारत व दक्षिण अफ्रीका के बिच होने वाले दुसरे एकदिवसीय मैच में पूरे शहर में रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जेएससीए की टीम के साथ के साथ समन्वय स्थापित कर करें कार्य-उपायुक्त रांची: भारत और दक्षिण अफ्रीका के…
Read More

झारखण्ड की योगासना टीम हुआ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

रांची: नेशनल योगासना स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा संगमनेर, महाराष्ट्र में आयोजित तृतीय सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता…