Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर खेल ताजा खबरे विकास

राज्यपाल ने दिव्यांगजन खिलाड़ियों को भारत- बांग्लादेश सीरीज के लिए दी शुभकामनाएं

रांची: झारखंड के राज्यपाल महामहिम रमेश बैस ने  भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों के T20 क्रिकेट सीरीज हेतु शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि झारखंड के सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने भारतीय टीम में चयनित खिलाड़ियों और झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि सीरीज के आयोजन तथा राज्य में  दिव्यांगजन के खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए यथासंभव मदद दी जाएगी।

डीसीसीबीआई के अध्यक्ष मुकेश कंचन के नेतृत्व बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन में राज्यपाल से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में मुकेश कंचन के अलावे टीम सार्थक, झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सरिता सिन्हा और संजुक्त सचिव डॉ पूजा सिन्हा, खिलाड़ी– विजय कुमार महतो,  निशांत कुमार उपाध्याय ,वागीश त्रिपाठी, शौकत अली,  विशाल नायक शामिल थे। मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय के समक्ष अपनी बातों को रखा, जिसमें प्रमुख था झारखंड  दिव्यांगजन नीति के अनुसार खिलाड़ियों को  उचित मान-सम्मान।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi