नगर निगम की बड़ी लापरवाही, नाले में गिरने से सचिवालय कर्मी की मौत

रांची: रांची के कुसई कॉलोनी के पास खुले स्लैबवाले नाले में गिरने से सचिवालय कर्मी राधे साव (56) की मौत हो गयी. घटना मंगलवार रात की है. राधे साव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सचिवालय में आदेशपाल थे. वह पीएचइडी कॉलोनी के क्वार्टर नंबर -2 में रहते थे. आशंका जतायी जा रही है कि राधे साव जब कुसई चौक से अपने क्वार्टर लौट रहे होंगे, तो अंधेरे के कारण बिना स्लैबवाले नाले में गिर गये होंगे.

व्यक्ति के रातभर नाला में पड़े रहा जिस कारण उनके पेट में पानी भर गया़. जिससे उनकी मौत हो गई. एसे मामलों में नगर निगम की लापरवाही साफ नज़र आ रही हैं. जिसे ध्यान देने की सक्त ज़रुरत हैं. मृतक के तीन पुत्र हैं, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इस कारण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सचिवालय के कर्मियों ने चंदा कर कुछ राशि उसकी पत्नी को दी़ उसके बाद परिजन शव लेकर समस्तीपुर चले गये. बता दे की राधे मूल रूप से समस्तीपुर के विद्यापति धनेशपुर गांव के रहने वाले थे.

0 Shares:
0 comments
  1. दुर्भाग्य है. जहाँ आए दिन आमजन की सुविधा की बात की जाती है. वहीं शहर में ऐसी हादसा, शर्मनाक है. वर्तमान में शहर के हर सड़क पर मौत क़ दावत दे रही व्यवस्था पर सरकार का मौन रहना व नगर निगम का शिथिल होना अखरता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

1001 तिरंगों के साथ मानेगा आज़ादी का अमृत महोत्सव

राँची: 11अगस्त 2022 आज़ादी के अमृत महोत्सव के शुभअवसर पर लालगुटवा, कटहलमोड,सिमलिया वासियों के द्वारा रांची एन.एच.23 मुख्यमार्ग…
Read More

शहीद स्थल, शहीद चौक में शहीद पांडेय गणपत राय का शहादत दिवस मनाया गया

रांची : महान क्रांतिवीर,1857 के जननायक शहीद पाण्डेय गणपत राय का शहादत दिवस 21 अप्रैल को शहीद स्थल,शहीद…
Read More

राज्यपाल रमेश बैस ने किया 3 दिवसीय ऐतिहासिक गुंज विकास महोत्सव का उद्घाटन

5000 छाऊ कलाकारों का कार्निवाल से गूंज महोत्सव का लिम्का बुक में हुआ नाम दर्ज। सिल्ली: झारखंड आंदोलन…
Read More

आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा के निमित्त सभी मंडलों में सांसद ने किया तिरंगा का वितरण

रांची:सांसद संजय सेठ द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर…
Read More

पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन की बैठक!!

पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखंड ने रविवार को तिरिल तालाब,कोकर, रांची के प्रांगण में पूर्व सैनिक वेलफेयर…