झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने 1932 के खतियान स्थानीय नीति और आरक्षण को बढ़ाकर 27% करने के ऐतिहासिक फैसले को लेकर को लेकर निकाला जुलुस

झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के द्वारा 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति और पिछड़ी जातियों के कुल आरक्षण को बढ़ाकर 27% करने के ऐतिहासिक फैसले को लेकर सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा सिल्ली मेन रोड से बुंडू मोड़, सिल्ली तक जुलुस निकाला गया. बुंडू मोड़ में सभी कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन सरकार जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये. मौके पर जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाईयाँ बांटी गई.

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि “झारखण्ड राज्य जिस उद्देश्य से अलग हुवा था उसका सपना आज जाकर पूरा हुआ है। भाजपा -आजसू पार्टी की सरकार ने जिस तरह से झारखण्ड में  स्थानीय नीति के लिए 1985  का कट ओफ डेट लागू किया था और पिछड़ी जातियों का आरक्षण 27 % से घटा कर 14% कर जो अन्याय किया था,उसे आज झामुमो-कांग्रेस- राजद महागठबंधन की सरकार ने सुधार कर इतिहास रचा डाला है. इससे उन दलों के होस उड़ गए हैं. मुख्यमंत्री हेमन्त सरकार ने अपनी हिम्मत दिखा दी और “झारखंडियों की पहचान -1932 का खतियान” लागू कर दिया.साथ ही ओबीसी जातियों को 27% का बहुप्रतीक्षित आरक्षण भी मिला. इन सब साहसिक निर्णय के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ साथ समस्त झारखंडवासियों की ओर से झारखंड सरकार का बहुत बहुत आभार!

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

हिंडाल्को मुरी द्वारा भक्तिवेदांत गुरुकुल में शेड निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास।

मुरी: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबलिटी (सीएसआर) पहल के तहत समाजिक उत्कृष्टता कार्यक्रम के अंतर्गत कुटाम के…
Read More

अनिल गुप्ता बने पुनः लायंस क्लब के अध्यक्ष। संगठन का हुआ विस्तार।

रांची//29/10/2023 : छठ महापर्व को लेकर न्यू लायंस क्लब संस्थापक अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में अहम…
Read More

15 लाख रुपए को डबल कराने के बहाने लूटपाट करने आए अपराधी भागे खाली हाथ

रांची: एसएसपी रांची ने बताया कि सिटी एसपी अंशुमान कुमार के दिशा निर्देश पर डीएसपी कोतवाली प्रकाश सोय…
Read More

गिरिडीह वॉटरफाल और जमुआ में मिला दो शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप !!

गिरिडीह –  गिरिडीह में सोमवार को युवक और नाबालिग के संदिग्ध हत्या से जुड़ा दो मामला सामने आया।…