हिन्दी दिवस पर PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

हिन्दुस्तानी जहां भी हो, दूसरे हिंदुस्तानी से हिन्दी भाषा के जरिए ही अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करता है. अपने मन की बात अगर किसी भाषा में सहजता से की जा सकती है तो वो हिंदी ही है. देश भर के हर स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय में हिंदी दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 14 सितबंर का दिन भारतवासीयों के लिए गर्व का दिन है. ये पूरे देश को एक रखने वाली भाषा हिंदी का दिन है. सांस्कृतिक विविधताओं से भरे देश भारत में हिंदी दिवस के दिन की अहमियत बहुत ज्यादा है. भारत के विभिन्न क्षेत्रो में लोगों का खान-पान, रहन-सहन, वेश-भूषा, शारीरिक गठन, यहां तक की विचारधारा भी अलग-अलग प्रकार की है। भारत के विभिन्न भागों में अलग-अलग धर्म हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी तथा जैन धर्म के अनुयायी रहते हैं.

क्यों मनाया जाता है हिन्दी दिवस

आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था.  इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. 14 सितंबर 1953 को पहली बार देश में हिंदी दिवस मनाया गया. 

हिन्दी दिवस के खास मौके पर नेताओं ने टिव्ट कर दी शुभकामनाएं


इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने ट्वीट शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें हिंदी आकर्षित करती है. उन्होंने आज सुबह ट्वीट कर कहा,‘हिन्दी ने विश्वभर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है. इसकी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है. हिन्दी दिवस पर मैं उन सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना अथक योगदान दिया है.


0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

चयनित 11 मॉडल्स में ‘चंद्रयान’ को प्रथम, ‘रेल दुर्घटना निवारण प्रणाली’ को द्वितीय तथा ‘मानव हृदय प्रणाली’ को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

रांची: अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड स्थित “सेंट माइकल पब्लिक स्कूल” न्यू अशोक नगर, रांची के प्रांगण में सोमवार 4…
Read More

बार एसोसिएशन 19.38 लाख गबन मामला, अधिवक्ताओं ने जताई आशंका, निवर्तमान कमेटी दस्तावेज से कर सकता है छेड़छाड़

रांची : रांची जिला बार एसोसिएशन से 19.38 लाख रुपया गबन मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अधिवक्ता…
Read More

अध्यक्ष एवं निर्वाची पदाधिकारी जिला परिषद उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की देखरेख में चुनाव संपन्न

राँची:रांची में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हो गया। आज दिनांक 29 जून 2022 को…
Read More

ब्यूटीशियन टिप्स व ट्रेनिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सिल्ली: सिल्ली धर्मशाला में ब्यूटीशियन मेघा रॉय द्वारा ब्यूटीशियन टिप्स और ट्रेनिंग पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन…

महिला दिवस पर मिलेगा तोहफा, मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, 38 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा !

रांची । झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लगभग 38 लाख लाभुकों के बैंक खाते में शनिवार…
Read More

133वां इंडियन ऑयल डूरंड कप 27 जुलाई से शुरू, झारखंड पहली बार करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

जमशेदपुर, 19 जुलाई 2024: इंडियन ऑयल डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का 133वां संस्करण, भारतीय फुटबॉल का सीज़न ओपनर,…