सर्च टैलेंट शो एडिशन -5 का रजिस्ट्रेशन फॉर्म लांच करते सोनू सिंह नामधारी कहा- कला की विविधताओं से समृद्ध है पलामू।

पलामू:30 अगस्त 2022 दिन मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता व प्रतिष्ठित मॉल महेंद्र आर्केड के चेयरमैन व प्रोग्राम के संरक्षक श्री सोनू सिंह नामधारी ने सर्च टैलेंट शो एडिशन – 5 के पदाधिकारियों के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म को लॉन्च करते हुवे कहा की जिस मेहनत से टैलेंट शो आज एडिशन 1 से एडिशन 5 तक पहुंचा है इससे यह साबित होता है की यह अपने मिशन पर जल्द ही कामयाब होगी जिससे पलामू के प्रतिभागियों को प्रतिभा का लोहा मनवाने बाहर न जाकर के बल्कि अपने शहर में ही विशाल मंच को व्यवस्थित कर प्रतिभा का लोहा मनवाना है ऐसा हम सभी को प्रयास करने की जरूरत है। श्री नामधारी ने मीडिया के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी है एवम वैसे अभिभावकों का, विद्यालय परिवारों का, कोचिंग संस्थानों का व संस्था के सदस्यों का अभिवादन भी किया है जो टैलेंट शो की शुरुवाती दौर से अभी तक साथ बने हुवे है। श्री नामधारी ने बताया की पलामू में प्रतिभा निखारने के साथ-साथ पिछड़ा क्षेत्र को भी, संस्थान को स्मरण करने की जरूरत है जिससे पिछड़ा क्षेत्र भी टैलेंटेड एरिया के नाम से जाना जाए।

संस्थान के संस्थापक सचिव – सूर्यकांत कुमार ने बताया की आज एडिशन 5 को लॉन्च होता देख बहुत खुशी महसूस हो रहा है क्यूंकि यह शो पूरे 2 वर्षो के बाद पुनः शुरू की गई है जो विश्वव्यापी कोरोना वायरस के कारण बंद था। श्री कुमार ने बताया की लॉन्च की गई एडिशन 5 में बच्चे क्विज, नृत्य, संगीत व मॉडलिंग में रुचि रखने वाले प्रतिभागी, भाग ले सकते है जिसमे सब जूनियर के लिए उम्र 6 से 13 की ग्रुप रखी गई है, जूनियर के लिए उम्र 14 से 23 की ग्रुप रखी गई है व उम्र 24 से ऊपर के लिए सीनियर की ग्रुप रखी गई है जो प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को फिनाले से पहले तीन राउंड से गुजरना होगा। जिसमे से सुपर फाइनलिस्ट्स को चयनित कर ग्रैंड फिनाले में बेस्ट टैलेंट एवर अवॉर्ड्स के साथ कई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रोग्राम के को-ऑर्डिनेटर – आशीष सिंह ने बताया की एडिशन 5 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म सभी विद्यालयों व संस्थानों में प्राप्त करा दी गई है और कुछ संस्थान जो बाकी रह गए है वहां जल्द ही फॉर्म की प्राप्ति हो जायेगी। प्रतिभागी अपने सुविधानुसार रेड़मा चौक स्थित उमा पुस्तक भंडार , सुर संगम कला केंद्र, नृत्यांगनी डांस एकेडमी, देवरानी संगीत महाविद्यालय, महेंद्र आर्केड स्थित उमा कलर लैब से रजिस्ट्रेशन फॉर्म को प्राप्त कर एवम सभी लाइने अच्छे से भरकर जमा कर एंट्री कार्ड प्राप्त कर लेंगे। याद रहे ये एंट्री कार्ड कब तक संभाल कर रखेंगे जबतक की पहला राउंड आयोजित न हो जाए। इसी के साथ एडिशन 5 की लॉन्चिंग सेरेमनी में संस्थान के आशीष सिंह, धीरज तिवारी, राजीउल्लाह रजी, उमाकांत उपाध्याय, मनीष तिवारी आदि उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

छत्तीसगढ़ में आयोजित ग्लोबल क्वीन ट्राइबल अवार्ड जीत कर आई पूजा, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत.

रांची – छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित ग्लोबल क्वीन ट्राइबल अवार्ड जीत कर आई पूजा लकड़ा का भव्य…
Read More

80 उत्कृष्ट विद्यालयों के राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।

★ इस माह में 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया होगी शुरू ★ शिक्षा के क्षेत्र में नया…
Read More

भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा को दी गई विदाई।

रांची:श्री गणेश पूजा समिति डोरंडा के 5 दिवसीय महोत्सव के बाद आज भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकालकर समापन किया…
Read More

आरएसएस ने खूंटी में 2 दिन मनाया मकर सक्रांति, किया गया सूर्य नमस्कार

खूंटी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खूंटी जिला के स्वयं सेवकों ने 14 एवं 15 जनवरी शुक्रवार तथा शनिवार…
Read More

मिस रिया तिर्की फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट Wams कार्यालय में सम्मान

रांची:16-07-2022 को मिस रिया तिर्की फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट को Wams की पुरी टीम ने उन्हें सम्मानित…
Read More

प्रकृति का उपयोग उसका शोषण करने के लिए नहीं बल्कि विकास की मशाल को जलाकर रखने के लिए करें।

रांची: प्रकृति के नियम लचीले होते हैं परंतु पर्यावरण का दुरूपयोग बहुत महंगा पड़ता है। जब जरूरत से…