सर्च टैलेंट शो एडिशन -5 का रजिस्ट्रेशन फॉर्म लांच करते सोनू सिंह नामधारी कहा- कला की विविधताओं से समृद्ध है पलामू।

पलामू:30 अगस्त 2022 दिन मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता व प्रतिष्ठित मॉल महेंद्र आर्केड के चेयरमैन व प्रोग्राम के संरक्षक श्री सोनू सिंह नामधारी ने सर्च टैलेंट शो एडिशन – 5 के पदाधिकारियों के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म को लॉन्च करते हुवे कहा की जिस मेहनत से टैलेंट शो आज एडिशन 1 से एडिशन 5 तक पहुंचा है इससे यह साबित होता है की यह अपने मिशन पर जल्द ही कामयाब होगी जिससे पलामू के प्रतिभागियों को प्रतिभा का लोहा मनवाने बाहर न जाकर के बल्कि अपने शहर में ही विशाल मंच को व्यवस्थित कर प्रतिभा का लोहा मनवाना है ऐसा हम सभी को प्रयास करने की जरूरत है। श्री नामधारी ने मीडिया के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी है एवम वैसे अभिभावकों का, विद्यालय परिवारों का, कोचिंग संस्थानों का व संस्था के सदस्यों का अभिवादन भी किया है जो टैलेंट शो की शुरुवाती दौर से अभी तक साथ बने हुवे है। श्री नामधारी ने बताया की पलामू में प्रतिभा निखारने के साथ-साथ पिछड़ा क्षेत्र को भी, संस्थान को स्मरण करने की जरूरत है जिससे पिछड़ा क्षेत्र भी टैलेंटेड एरिया के नाम से जाना जाए।

संस्थान के संस्थापक सचिव – सूर्यकांत कुमार ने बताया की आज एडिशन 5 को लॉन्च होता देख बहुत खुशी महसूस हो रहा है क्यूंकि यह शो पूरे 2 वर्षो के बाद पुनः शुरू की गई है जो विश्वव्यापी कोरोना वायरस के कारण बंद था। श्री कुमार ने बताया की लॉन्च की गई एडिशन 5 में बच्चे क्विज, नृत्य, संगीत व मॉडलिंग में रुचि रखने वाले प्रतिभागी, भाग ले सकते है जिसमे सब जूनियर के लिए उम्र 6 से 13 की ग्रुप रखी गई है, जूनियर के लिए उम्र 14 से 23 की ग्रुप रखी गई है व उम्र 24 से ऊपर के लिए सीनियर की ग्रुप रखी गई है जो प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को फिनाले से पहले तीन राउंड से गुजरना होगा। जिसमे से सुपर फाइनलिस्ट्स को चयनित कर ग्रैंड फिनाले में बेस्ट टैलेंट एवर अवॉर्ड्स के साथ कई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रोग्राम के को-ऑर्डिनेटर – आशीष सिंह ने बताया की एडिशन 5 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म सभी विद्यालयों व संस्थानों में प्राप्त करा दी गई है और कुछ संस्थान जो बाकी रह गए है वहां जल्द ही फॉर्म की प्राप्ति हो जायेगी। प्रतिभागी अपने सुविधानुसार रेड़मा चौक स्थित उमा पुस्तक भंडार , सुर संगम कला केंद्र, नृत्यांगनी डांस एकेडमी, देवरानी संगीत महाविद्यालय, महेंद्र आर्केड स्थित उमा कलर लैब से रजिस्ट्रेशन फॉर्म को प्राप्त कर एवम सभी लाइने अच्छे से भरकर जमा कर एंट्री कार्ड प्राप्त कर लेंगे। याद रहे ये एंट्री कार्ड कब तक संभाल कर रखेंगे जबतक की पहला राउंड आयोजित न हो जाए। इसी के साथ एडिशन 5 की लॉन्चिंग सेरेमनी में संस्थान के आशीष सिंह, धीरज तिवारी, राजीउल्लाह रजी, उमाकांत उपाध्याय, मनीष तिवारी आदि उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

जहानाबाद के साहित्यकारों को कवि सम्मेलन सह शिक्षक सम्मान सामारोह में किया गया समानित

जहानाबाद के साहित्यकारों को कवि सम्मेलन सह शिक्षक सम्मान सामारोह में किया गया समानित
Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दुमका राजभवन में “जनता से संवाद कार्यक्रम” में जनता की समस्याओं को सुना

दुमका:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दुमका राजभवन में “जनता से संवाद कार्यक्रम” में जनता की समस्याओं को…
Read More

उन्‍नत एवं वैज्ञानिक कृषि,उच्च मूल्य कृषि,पशुपालन,मत्स्य पालन व सिंचाई की क्रियान्वित योजनाओं के साथ कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे हैं।

सतत विकास हेतु मॉडल के रूप में विकसित किये जाने की योजना खूंटी:उपायुक्त शशि रंजन द्वारा कर्रा प्रखण्ड…
Read More

बच्चों द्वारा 40 से अधिक साइंस तथा 80 से अधिक आर्ट एंड क्राफ्ट के मॉडल्स प्रदर्शित किए गए इस प्रर्दशनी में।

रांची: सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल के पुंदाग शाखा के प्रांगण में 17 फरवरी को विज्ञान एवम कला प्रदर्शनी…
Read More

संत माईकल स्कूल फॉर ब्लाइंड में भंडारा और राशन उपलब्ध कराने का आयोजन।

रांची: बीजेपी झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के…