रांची : जिले में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना की तीसरी लहर में मुख्यमंत्री का आवास भी कोरोना की चपेट में आ गया है। आज मुख्यमंत्री आवास के 16 कर्मचारी भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। जिनमें क्लर्क, ड्राइवर, माली, सुरक्षा कर्मचारी और कैंटीन कर्मचारी शामिल हैं। सिविल सर्जन डा विनोद कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी को हल्के लक्षण हैं, इसलिए सभी होम आइसोलेशन में रहेंगे। सभी लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण थे, जिसके बाद सभी लोगों की जांच के लिए शनिवार को सैंपल लिया गया था। आरटीपीसीआर जांच में इन लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।