अपार्टमेंट के 5वी मंजिल से गिरी 14 वर्ष की बच्ची, गंभीर हालत में रिम्स के ऑर्थो वार्ड चल रहा इलाज

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र स्थित हिलव्यू अपार्टमेंट के 5वी तल्ले से सोमवार की रात लगभग 11:30 बजे एक 14 वर्षीय बच्ची गिर गई जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची का नाम रेशमा कुमारी है और वह मूल रूप से बिहार के नालंदा की रहने वाली है। रेशमा हिलव्यू अपार्टमेंट के 5वी तल्ले पर फ्लैट नंबर 105 में अपने रिश्तेदार संदीप कुमार शर्मा के साथ रहती थी। संदीप के खुद का रियल एस्टेट का बिजनेस है और वे अपनी पत्नी-बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा रेशमा को भी पिछले कई वर्षों से हिल व्यू अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में रखते थे।

संदीप के घर वालों ने बताया कि रेशमा नालंदा स्थित गांव में ही पढ़ाई करती थी और अक्सर रांची स्थित फ्लैट में आया-जाया करती थी। दिवाली को लेकर घर में इलेक्ट्रिक का लरी रखा हुआ था जिसे रेशमा एक कुर्सी पर चढ़कर बालकनी के बाहर लगाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गई। नीचे गिरने के बाद तुरंत उसे आनन-फानन में इलाज के लिए रिम्स लाया गया जहां ऑर्थो वार्ड में भर्ती है।

घटना के संबंध में पूछे जाने पर बरियातू थाना प्रभारी सपन महथा ने बताया कि रेशमा नाम की बच्ची हिल्व्यू अपार्टमेंट के 5वी मंजिल से गिरी है जिसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। बच्ची का कमर और दोनों पैर टूट गया है। फिलहाल वह ज्यादा कुछ बोल नहीं पा रही है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्ची 5वी तल्ला से गिरी है या आत्महत्या की नियत से छलांग लगाई है।

बरियातू थानेदार ने यह भी बताया कि कारोबारी संदीप कुमार शर्मा निजी काम से धनबाद गए हुए थे। घटना के समय उनके घर में सिर्फ महिलाएं मौजूद थी। ऐसे में घर वालों से ज्यादा कुछ जानकारी नहीं जुटाई जा सकी है। संदीप शर्मा को घटना की जानकारी दे दी गई है। कारोबारी के धनबाद से रांची पहुंचने के बाद पूरे मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

रांची का लाल पीयूष पुष्प अब नहीं रहे — दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग के दौरान विमान हादसे में दर्दनाक मौत

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। अरगोड़ा कटहल मोड़, लाजपत नगर के…