प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ करेंगे। नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का यह 100वां एपिसोड है। इसको ऐतिहासिक पल बनाने के लिए खास तैयारियां की गयी हैं। ‘मन की बात’ का लाइव टेलीकास्ट देशभर में 4 लाख सेंटरों में होगा। देश भर के विभिन्न सामजिक संगठन, सिविल सोसायटी और अन्य संस्थाएं भी ‘मन की बात’ को सुनेंगे। इतना ही नहीं प्रवासी भारतीय भी मन की बात का सुन सकेंगे। संयुक्त राष्ट्र के हेडकार्वर में इसका लाइव टेलीकास्ट होगा। यूएन मुख्यालय के ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर में भी इसका लाइव प्रसारण दिखाया जायेगा। इसके अलावा न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और लंदन में भी ‘मन की बात’ सुनी जायेगी।
