होलिका पूजन के लिए गाय के गोबर से निर्मित शुद्ध बड़कुल्ले रांची गोशाला में उपलब्ध

रांची: रांची गौशाला न्याय समिति के अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने बताया कि इस वर्ष भी रांची गोशाला न्यास ,रांची ने आप सभी लोगों के लिये होली के उपलक्ष्य पर गाय के गोबर से निर्मित शुद्ध बड़कुल्ले होलिका पूजन के लिए तैयार किये है।
होलीका पूजन में लगने वाली सामग्री जिसमे नारियल, तलवार, ढाल, होलिका, प्रहलाद ,दीया, चांद,तारा,बर्फी, कटोरी ,सुपारी, पान पत्ता एवं बढ़कुल्ला 51पीस सभी शुद्ध गोबर से निर्मित उपलब्ध है। पूरे सेट का मूल्य 250 रुपये गोशाला की तरफ से रखे गए है।


उप मंत्री प्रमोद सारस्वत ने बताया कि अलग से प्रति बड़कुल्ला 1 रुपये प्रति पीस में भी गोशाला में सीमित संख्या में उपलब्ध है। होलिका दहन के लिए गो कास्ट भी गोशाला में उपलब्ध है ।150 kg गो कास्ट लेने के लिए 2100/- की राशि रखी गयी है। होलिका दहन में आप शुद्ध गो कास्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं ।


मंत्री प्रदीप राजगाड़िया ने सभी लोगो से आग्रह किया है कि आप सभी गोशाला से होलिका पूजन के सेट और होलिका दहन के लिए गो कास्ट खरीदे एवम अन्य लोगो को भी प्रेरित करे।आपके द्वारा दी जाने वाली राशि गो सेवा में समर्पित की जायेगी। योजना प्रभारी प्रकाश काबरा ने बताया कि होलिका पूजन और गो कास्ट के लिए गोशाला में 0651-3582904 मोबाइल
8252656926 में फ़ोन घनशयाम पाण्डेय को कर सामग्री रखा सकते है

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like