सांसद संजय सेठ ने किया सिल्ली का दौरा


सिल्ली : सांसद संजय सेठ ने सिल्ली प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया । उन्होंने हलमाद बच्चों के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। 3 पंचायत के बच्चों के बीच खिलौना वितरण भी किया गया।

सांसद संजय सेठ ने वांसारुली श्मशान घाट में शेड निर्माण का शिलान्यास किया।
साथियों उन्होंने कहा कि इस श्मशान घाट शेड का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाए।

संसद संजय सेठ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 17 से 19 फरवरी तक रांची के खेल गांव में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लगभग 4000 रांची जिला के खिलाड़ी भाग लेंगे जिनकी रहने खाने पीने की पूरी व्यवस्था खेल गांव में ही होगी।

उन्होंने कहा कि यह खेल ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वधान में पूरा किया जाएगा।
इस खेल महोत्सव के मुख्य अतिथि ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पीटी उषा एवं उनके साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे।

संसद में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष निर्देश पर पूरे भारत में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ताकि प्रत्येक जिले में अधिक संख्या में खिलाड़ी भाग ले। जितने खिलाड़ी भाग लेंगे उतने अधिक खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे जिनसे देश में खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनोद साहू सृष्टि महतो धीरज विधायक प्रतिनिधि गौतम कृष्ण साहू शिवलाल महतो एवं ग्रामीण मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

विकास के लिए राज्य में सिंचाई, पेयजलपूर्ति, शिक्षा एवं आवास के क्षेत्र में व्यापक कार्य करने की शपथ ली नए राज्यपाल ने

रांची: झारखंड के नए राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन को राज भवन के बिरसा मंडप में झारखण्ड उच्च न्यायालय के…
Read More

श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के अध्यक्ष बने राजेश साहू।

रांची: श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के द्वारा शनिवार को महाशिवरात्रि की झांकी को भव्य और…