विधि व्यवस्था न बिगड़े एलर्ट थी पुलिस, लेकिन बंद का नही दिखा असर

रांची पुलिस

रांची : अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच के द्वारा बुलाया गया बंद का कुछ खास असर सड़को पर नही दिखा. सामान्य दिनों के तहत ही शहर का नजारा दिख रहा था. हालांकि बंद से जरूरी सेवा को मुक्त रखा गया था. बंद को लेकर रांची पुलिस अलर्ट पर थी. बंद समर्थकों से निपटने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. झारखंड पुलिस, सैफ, जैप सहित अऩ्य बलों के करीब चार हजार जवानों की तैनाती की गई है. ताकि विधि-व्यवस्था संबंधित कोई परेशानी सामने नहीं आए. दंडाधिकारियों को भी जिले में प्रतिनियुक्त किया गया है. बंद के दौरान उपद्रव मचाने वाले संदिग्धों पर भी विशेष नजर रख रहे है. बंद बुलाने वालों की एक-एक हरकत कैमरे में कैद हो सके इसके लिए वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है. जिले के संवेदनशील इलाकों में क्यूआरटी भी तैनाती की गयी है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like