रुडसेट में संपन्न हुआ 30दिवसीय दोपहिया वाहन मरम्मत प्रशिक्षण

धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिल्ली मे 30 दिवसीय दोपहिया वाहन मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। राज्य के विभिन्न जिला एवं प्रखंड से 27 प्रशिक्षणार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मूल्यांकन करने आरसीटी में 5 वर्ष निर्देशक के रूप में कार्य कर चुके सुरेंद्र कुमार सिंह आए। मूल्यांकन के दौरान उन्होंने बताया कि आज तक मैंने इतना अच्छा बैच किसी भी आरसीटी में मूल्यांकन करते समय नहीं देखा है। सभी प्रशिक्षणार्थीयों ने दोपहिया वाहन मरम्मत एवं उधमिता विकास प्रशिक्षण में बहुत सकारात्मक विचार के साथ भाग लिया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से बात कर आशा जताई कि सभी 27 प्रशिक्षणार्थी अपना स्वरोजगार शुरू करने में अवश्य सफल होंगे और भविष्य में एक सफल उद्यमी बनेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आईडीबीआई बैंक मुरी के सीनियर मैनेजर कल्याण सिंह ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

रूडसेट संस्थान के निर्देशक भवेस दास ने संदेश दिया की बैंक से लोन लेकर भी आप अपने स्वरोजगार को आगे बढ़ा सकते हैं। रूडसेट संस्थान के वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम में दशरथ कुमार महतो तथा महेश रविदास उपस्थित भी रहे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड के सरकारी विद्यालय, निजी विद्यालयों के साथ करेंगे बराबरी – शिक्षा मंत्री

रांची: झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के माननीय मंत्री श्री…
Read More

अध्यक्ष एवं निर्वाची पदाधिकारी जिला परिषद उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की देखरेख में चुनाव संपन्न

राँची:रांची में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हो गया। आज दिनांक 29 जून 2022 को…
Read More

500 फिट पीसीसी पथ का विधायक द्वारा किया गया शिलान्यास

सिल्ली : सिल्ली प्रखंड अंतर्गत सिल्ली पंचायत के पुनदाग में जिला योजना अनाबृधद निधि अंतर्गत पुरानी रेलवे लाइन…
Read More

मुख्य प्रशासिका दादी गुलजार जी के स्मृति में मीठी दादी जी के निमित्त ब्रह्माभोग रखा गया

रांची: ब्रह्माकुमारी संस्थान में दादी गुलजार जी की स्मृति में दिव्यता दिवस का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व…
Read More

दिल्ली में जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने पीएम मोदी के साथ लिया गोलगप्पों का स्वाद

दिल्ली: भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…