मुख्य मंत्री ने स्व. दुर्गा सोरेन को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज लोवाडीह, नामकोम स्थित स्व. दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचकर झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा एवं पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन की 13वीं पुण्यतिथि मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने भी स्व. दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर प्रेस-मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और वीर माटी पुत्र दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। स्व. दुर्गा सोरेन झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे। वे हमेशा गरीबों, जरूरतमंदों तथा समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से काम करते थे। उनके किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सदैव युवाओं के मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत रहेंगे। मौके पर उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची श्री सुरेंद्र झा, समाजसेवी श्री विनोद पांडेय, श्रीमती महुआ मांझी, श्री मुस्ताक आलम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

133वां इंडियन ऑयल डूरंड कप 27 जुलाई से शुरू, झारखंड पहली बार करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

जमशेदपुर, 19 जुलाई 2024: इंडियन ऑयल डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का 133वां संस्करण, भारतीय फुटबॉल का सीज़न ओपनर,…
Read More

नारीशक्ति जागरण हेतु दुर्गावाहिनी का शस्त्रपूजन,विश्व हिंदू परिषद ,रांची महानगर

रांची : श्रद्धामयी हिन्दू नारी शक्तिस्वरूपा बने। जैसे सभी देवी-देवताओं की सम्मिलित शक्ति से प्रगट भगवती दुर्गा ने…
Read More

नगर आयुक्त ने निगम परिषद को गुमराह करते हुए 48 योजनाओं का न सिर्फ टेंडर किया बल्कि कार्य आदेश भी प्रदान कर दिया-आशा लकड़ा

रांची:रांची नगर निगम से संबंधित किसी भी कार्य के लिए निगम परिषद की स्वीकृति अनिवार्य है। पूर्व में…
Read More

छः महीने से राजधानी रांची के अनगड़ा में चल रहा था नशे का ‘कारखाना’, नेटवर्क खंगालने में जुटी खूंटी पुलिस।

खुलासा : राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित हेसल में अफीम से ब्राउन सुगर बनाए जाने का…
Read More

ब्राउन शुगर बेचने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद, फायरिंग में एक की मौत

जमशेदपुर- जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में अपराधी उदय चौधरी पर फायरिंग की गई थी. घटना…