बिहार के मोतिहारी में यात्रियों से भरी चलती ट्रेन में लगी भीषण आग।

मोतिहारी:बिहार के मोतिहारी जिले में रविवार को एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन में भीषण आग लग गई। इस दौरान ट्रेन के अंदर यात्री मौजूद थे।

हादसा रक्सौल से नरकटियागंज जा रही ट्रेन में सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर हुआ। रेलवे कर्मचारियों को जैसे ही इसकी भनक लगी, तुरंत ट्रेन रोकी गई। इस दौरान यात्री भी ट्रेन से कूदकर भागने लगे।

ट्रेन के पास मौजूद कर्मचारी भी बोगियों में पहुंचे और लोगों को नीचे उतारा। इसके बाद इंजन से लगी बोगियों को अलग किया गया। अब इन बोगियों को दूसरे इंजन से जोड़कर नरकटियागंज ले जाने की तैयारी है। पैसेंजर भी पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
05541 पैसेंजर ट्रेन रोज सुबह 5:10 बजे रक्सौल जंक्शन से चलती है। इसी दौरान रविवार को ट्रेन जब रक्सौल के भेलाही के पुल संख्या 39 के पास पहुंची, तो अचानक उसमें आग लग गई। वहां मौजूद रेलवे कर्मियों ने जब धुआं देखा, तो पता लगा कि ट्रेन के इंजन में आग लगी है।

हालांकि कर्मियों के सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। कर्मियों ने समय रहते ट्रेन के इंजन को बोगी से अलग कर दिया, जिसकी वजह से अन्य बोगी में आग नहीं पकड़ सकी।
रक्सौल स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह बताया कि रोज की तरह सुबह ट्रेन खुली थी। इसी बीच अचानक सूचना मिली कि ट्रेन के इंजन में आग लग गई है। सूचना मिलते ही मौके पर सभी अधिकारी पहुंच गए और समय रहते ट्रेन के इंजन को अलग कर दिया गया है।

हालांकि किसी पैसेंजर और ड्राइवर कुछ नहीं हुआ है। ट्रेन में दूसरा इंजन लगा कर नरकटियागंज ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। वही आग कैसे लगी है, इसकी जांच कराई जाएगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

1 अक्टूबर से समाविष्ट सेक्टर के उदयमों का वार्षिक सर्वेक्षण (आसुस) का तीसरा दौर होगा आरंभ

रांची:भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संक्राय प्रभाग) द्वारा आगामी…
Read More

राज्यभर में 25 एग्री मार्ट से करीब 35 हजार से अधिक किसानों को मिल रही तकनीकी सुविधाएं

#खेती–किसानी का वन स्टॉप सेंटर बनता जोहार एग्री मार्ट#खेती से जुड़ी हर समस्या का समाधान कर रहा है…
Read More

अनगड़ा पुलिस ने आलोक कुमार उर्फ कन्हैया को किया देसी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार

रांची। अनगड़ा थाना की पुलिस ने आलोक कुमार उर्फ कन्हैया को देसी कट्टा व गोली के साथ किया…
Read More

अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल वैन में मारी टक्कर,चार बच्चों की मौत, विरोध में जमशेदपुर-राँची मार्ग जाम।

रांची: बुंडू थाना क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर के समीप मंगलवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल वैन को…
Read More

ओडिशा से बिहार जा रही कार में 168 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

लोहरदगा।पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 168 किलोग्राम अवैध गांजा से लदी एक कार को पकड़ा है। यह…