Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर ज्ञान दुर्घटना प्रशासन विकास स्वास्थ

पीछे बैठने वालों ने अगर नहीं लगाया सीट बेल्ट तो लगेगा जुर्माना

रांचीः राजधानी में कार की पिछली सीट पर बैठकर सफर करने वालों को सीट बेल्ट लगाना होगा. कार की अगली सीट की तर्ज पर पीछे बैठने वालों ने अगर सीट बेल्ट नहीं लगाया तो उन्हें मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना भी भरना होगा। रांची पुलिस इसकी तैयारी में जुट गई है।

दरअसल टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री और उनके दोस्त की सड़क हादसे में मौत के बाद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एक इंटरव्यू के दौरान इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पिछली सीट पर सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है। लेकिन लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अब फाइन लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुर्माना लेना मकसद नहीं है,बल्कि जागरूकता फैलाना है। ताकि, साल 2024 तक सड़क हादसों में 50 फीसदी की कमी लाई जा सके।

इसे लेकर रांची पुलिस ने भी अब कार की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति की सीट बेल्ट जांच करने का निर्णय लिया है। बिना सीट बेल्ट बांधे बैठे सवारों पर मोटरयान अधिनियम के तहत एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसको लेकर रांची के प्रभारी ट्रैफिक एसपी अंशुमान कुमार ने मीडिया को बताया है कि बुधवार से शहर में एक सप्ताह जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। 7 दिन तक कार सवारों को जागरूक करने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi