नेशनल स्पोर्ट्स में डी. ए. वी.स्कूल, सिल्ली का शानदार प्रदर्शन।

सिल्ली : एस आर डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग एवं हेहल , रांची में आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स में डी.ए. वी. महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली के छात्र-छात्राओं ने 16 स्वर्ण पदक जीतकर उनका शानदार प्रदर्शन रहा।

जानकारी देते हुए खेल शिक्षक विजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता मे वुशु वर्ग 14, कराटे वर्ग 14 , शतरंज वर्ग 14, रोप स्किपिंग का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वुशु वर्ग 14 प्रतियोगिता में छात्रा आर्य रानी, आरव कुमार साहू तथा आदित्य कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पूजा महतो , रितेश कुमार महतो तथा शुभम चौधरी ने रजत पदक प्राप्त किया। मल्लिका साईं अंशु कुमार साहू, आदित्य देव तथा स्नेहा महतो ने कांस्य पदक जीता ।


कराटे वर्ग 14 प्रतियोगिता में अहाना मंडल, आयुष्मान शर्मा, मोहम्मद जीशान रजा तथा रुद्र प्रताप महतो ने स्वर्ण पदक जीता। पलक श्रुति, श्रेया चंद, अनुष्का कुमारी, अर्णव मंडल तथा लकी सिंह ने रजत पदक जीता। शगुन सिंह तथा सुजीत कुमार महतो ने कांस्य पदक जीता। रोप स्किपिंग ( रस्सी कूद) प्रतियोगिता में पीयूष कुमार महतो, तुषार सिंह मुरा , प्रेम कुमार महतो , देव मुखर्जी, अनुष्का कुमारी, काव्य कुसुम, पूर्वा मुखर्जी तथा प्रियांशी कर ने स्वर्ण पदक जीता ।चेस वर्ग 14 प्रतियोगिता में वेदाशं, देवब्रुतो, सचिन आदित्य तथा प्रशांत ने कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता में विद्यालय की प्राचार्या बी. शरण , भी उपस्थित थी।इस अवसर पर उन्होंने कहा की खेलकूद और खेलकूद बच्चों को सक्रिय और स्वस्थ रखने का एक शानदार तरीका है। इसके अलावा, शारीरिक गतिविधि चिकित्सकीय रूप से संज्ञानात्मक और स्मृति कार्यों को बढ़ाने के लिए सिद्ध हुई है, जो बच्चों को स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकती है। 16 स्वर्ण जीतने पर प्राचार्या बी . शरण ने सभी छात्रों व उनके अभिभावकों और खेल प्रशिक्षक विजय कुमार , शिक्षिका अंसारी शबनम , शिक्षक चितरंजन महतो तथा शशांक शेखर आदि को बधाई दी है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

स्टार फेस ऑफ इंडिया में विजेता विक्रम सिंह राठौर तथा परसोना मिसेज इंडिया प्रतिभागी रश्मि बेसरा हुए सम्मानित

रांची: विक्रम सिंह राठौर ने हाल में ही स्टार फेस ऑफ इंडिया में विजेता होकर अपना और पूरे…
Read More

मेयर डा. आशा लकड़ा ने केंद्रीय राज्य मंत्री (इस्पात एवं ग्रामीण विकास) फग्गन सिंह कुलस्ते से की मुलाकात।

गुरुवार को भाजपा की राष्ट्रीय सचिव सह रांची की मेयर डा. आशा लकड़ा ने केंद्रीय राज्य मंत्री (इस्पात…
Read More

सोना चाँदी व्यवसायी समिति राँची का एक प्रतिनिधिमंडल मिला सीनियर एसएसपी राँची किशोर कौशल से कहा धन्यवाद !

रांची : मांडर थाना क्षेत्र में बीते ११ फरवरी को शंकर एंड संस ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुए लूटपाट…
Read More

सिल्ली में खुला आयुष्मान हॉस्पिटल विधायक ने सुदेश महतो ने किया उद्घाटन

सिल्ली: सिल्ली ओवर ब्रिज के समीप आयुष्मान हॉस्पिटल का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक…