देवघर एयरपोर्ट एवं अन्य योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद

देवघर:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा “आज माननीय प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में देवघर एयरपोर्ट समेत अन्य योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हो रहा है।
लगभग एक दशक पहले देवघर एयरपोर्ट को लेकर देखा हुआ सपना आज चिरतार्थ हुआ है। इसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री जी को अनेक-अनेक धन्यवाद देता हूँ।”

उन्होंने कहा “किसी भवन को बनाने के लिए मजदूरों की नितांत आवश्यकता होती है। मगर भवन बनने के बाद मजदूरों को भुला दिया जाता है।
झारखण्ड भी देश को अग्रणी बनाने के लिए बरसों से अपना छाती फाड़ कर अनेक खनिज सम्पदाएँ उपलब्ध करा रहा है। उम्मीद है केंद्र सरकार का सहयोग मिलेगा तो झारखण्ड और आगे बढ़ेगा।”

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा “किसी भी राज्य के विकास में मार्गों की अहम भूमिका होती है। चाहे वो सड़क मार्ग हो, हवाई मार्ग हो या फिर जल मार्ग। झारखण्ड के साहिबगंज में भी जल मार्ग शुरू करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी को हार्दिक धन्यवाद और आभार।”

उन्होंने कहा “वर्षों से झारखण्ड पिछड़ा राज्य रहा है। अब यह केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से आगे बढ़ रहा है।
केंद्र सरकार का सहयोग मिलेगा तो वादा है अगले पाँच साल में झारखण्ड को विकास और सामाजिक सुरक्षा के पैमाने में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दूंगा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

श्री कमड़े बाबा आश्रम के प्रांगण में द्वादश ज्योतिर्लिंगम दर्शन आध्यात्मिक मेला का आयोजन,9 अगस्त को समापन

रांची:प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेन्द्र पण्डरा की ओर से श्रावण मास के पावन अवसर पर…
Read More

छत्तीसगढ़ में आयोजित ग्लोबल क्वीन ट्राइबल अवार्ड जीत कर आई पूजा, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत.

रांची – छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित ग्लोबल क्वीन ट्राइबल अवार्ड जीत कर आई पूजा लकड़ा का भव्य…
Read More

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक ब्रह्मा बाबा की स्मृति में शान्ति दिवस

रांची: पिताश्री ब्रह्मा बाबा की स्मृति सप्ताह में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीयसेवा केन्द्र चौधरी बगान,…