माॅर्निंग वाॅक पर जाने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान‌! बरियातू इलाके में पिछले 40 दिनों में 8 महिलाओं से हुई चेन छिनतई

रांची:राजधानी रांची में चेन स्नैचर्स गैंग सक्रिय हो गए हैं। यह गैंग महिलाओं को अपना निशाना बना रहा है। इसलिए माॅर्निंग वाॅक पर निकलने वाली महिलाएं सावधान हाे जाएं। पुलिस बेफिक्र हाेकर ड्यूटी के नाम पर अपना समय काट रही है ताे अपराधियाें की लगातार सड़काें पर चलने वाली महिलाओं पर नजर है। पल भर में अपराधी गले से चेन छिनकर भाग जा रहा है और पुलिस एफआईआर दर्ज कर खानापूर्ति कर रही है।

वीवीआईपी इलाका कहे जाने वाले बरियातू थाना क्षेत्र के माेरहाबादी स्थित दिब्यायन चाैक के समीप शुक्रवार की सुबह 6 बजे बाइक सवार अपराधियाें ने वरीष्ठ महिला साहित्यकार ऋता शुक्ल के गले से चेन छिनकर फरार हाे गया और पुलिस काे भनक तक नहीं लगी। छिनतई की घटना के बाद महिला साहित्यकार ऋता शुक्ल बरियातू थाना पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। ताज्जूब की बात ताे यह है कि एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद भी झपट्टामार काे तीन दिनों के बाद भी पुलिस नहीं पकड़ सकी है।

बरियातू इलाका बे-चेन, 40 दिनाें में 8 महिला का छिन लिया चेन

बरियातू थाना क्षेत्र में ताे अपराधी बेलगाम हाे गया है। एक के बाद लगातार चेन छिनतई की घटना का अंजाम देकर बरियातू इलाके काे अपराधियाें ने बे-चेन कर दिया है। पिछले 40 दिनाें में अपराधियाें ने सिर्फ बरियातू थाना क्षेत्र में 6 महिलाओं काे निशाना बनाते हुए चेन छिनतई की घटना का अंजाम दिया है। यह सिलसिला पिछले 6 माह से लगातार जारी है लेकिन इसके बाद भी झपट्टामारी करने वाले अपराधियाें काे बरियातू पुलिस नहीं पकड़ पा रही है।

हाल के दिनाें में महिलाओं से हुई चेन छिनतई की घटनाएं

केस 1– 24 जून को बरियातू थाना क्षेत्र स्थित दिब्यायन चाैक के समीप माॅर्निंग वाॅक पर निकली वरीष्ठ महिला साहित्यकार ऋता शुक्ल से बाइक सवार अपराधियाें ने चेन छिन लिया था।

केस 2– 23 जून को कांके थाना क्षेत्र स्थित अरसंडे-बाेड़ेया मार्ग पर बाइक सवार अपराधियाें ने 70 वर्षीय बृद्व रीता देवी से चेन छीन लिया था। एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद भी अपराधियाें काे पकड़ने में पुलिस नहीं दिखाई दिलचस्पी।

केस 3– 13 जून को बरियातू थाना क्षेत्र स्थित प्रेमसंस माेटर शाे-रूम के पास रात 8 बजे दूध लेकर घर लाैट रही शाेभा सिन्हा काे बाइक सवार अपराधियाें ने बनाया निशाना। चेन छिनकर फरार हो गया था।

केस 4 — 10 जून को बरियातू थाना क्षेत्र स्थित माेरहाबादी में माॅर्निंग वाक पर निकली महिला आशा देवी काे बाइक सवार अपराधियाें ने बनाया निशाना था। सुबह 6:15 बजे चेन छिनकर अपराधी भाग गए थे।

केस 5– 4 जून को बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चिराैंदी साइंस सिटी के समीप धनबाद के कतरास निवासी लक्ष्मी शर्मा का पर्स छिनकर अपराधी भाग गए थे।

केस 6– 1 जून को बरियातू थाना क्षेत्र स्थित टैगाेर हिल राेड में माॅर्निंग वाॅक पर निकली गीता वर्मा से बाइक सवार अपराधियाें ने चेन छीन कर भाग गया था। एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद भी अपराधियाें काे नहीं पकड़ी पुलिस।

केस 7– 16 मई को माेरहाबादी स्थित सिंदवार टाेली में माॅर्निंग वाॅक से घर लाैट रही महिला दीपा तलापात्रा से बाइक सवार अपराधियाें ने चेन छीन कर भाग गया था। एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी अपराधियाें काे नहीं पकड़ पाई पुलिस।

केस 8– 23 मार्च को बरियातू थाना क्षेत्र स्थित बिजली ऑफिस के समीप शाम 5:30 बजे बाइक सवार अपराधियाें ने सुमित्रा देवी से चेन छिनकर फरार हो गया था। अपराधियाें का अबतक नहीं मिला सुराग।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like