झारखंड के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए शिक्षा गौरव सम्मान 2022

रांची:झारखंड के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए ग्लोब्स एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा रांची के होटल रेडिसन ब्लू में शिक्षा गौरव सम्मान 2022 सह एजुकेशन एक्सपो आयोजित किया गया ।झारखंड जैक बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने कहा कि जैक में हमने सीबीएससी पैटर्न लागू किया और इसका परिणाम बेहतर रहा। हमारे झारखंड के छात्रों में काफी प्रतिभा है। यहां के छात्र पढ़ाई के साथ हम खेल में भी आगे है। झारखंड संपन्न है पर यहां के लोग गरीब हैं। हमें यहां के गरीब छात्रों को आगे बढ़ाने पर जोर देने की जरूरत है।

कार्यक्रम में बोलते हुए केन्द्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के डीन डॉ भगवान सिंह ने कहा कि आप सकारात्मक सोचें,आप एक सुंदर दुनिया,सुंदर देश, सुंदर राज्य के वासी हैं। झारखंड प्रकृति के साथ रचा बसा है। यहां बेहतर शैक्षणिक माहौल है। इस पर हमें गर्व करना चाहिए। हां हमें गर्व और अहंकार के बीच अंतर करना भी आना चाहिए।

फाउंडेशन के निदेशक गौरव राजपूत ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के होनहार छात्रों को सम्मानित करने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य का मार्गदर्शन करना था । कार्यक्रम में बेहतर अंक लाने वाले छात्रों की हौसला अफजाई के लिए उन्हें विशिष्ट अतिथियों द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इसके साथ ही यहां देश भर के दो दर्जन से अधिक नामी शिक्षण संस्थानों को आमंत्रित किया गया । यहां छात्रों ने सीधे इन संस्थानों के बारे में जानकारियां ली। इस कार्यक्रम से रांची और झारखंड के छात्रों को देश के सर्वोच्च शिक्षण संस्थान को जानने समझने का मौका मिला। इस खास कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्रों ने कार्यक्रम में शामिल होने हेतु अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया था।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य,देश भर के नामी शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि और अभिभावक मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में सिद्धांत,की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा की।…
Read More

गिरिडीह के पुलिस अधिकारियों से उलझा बाइक चालक, अधिकारी को मारा धक्का !!

गिरिडीह- सड़क हादसों में जान जाते देख गिरिडीह जिला प्रशासन सजक हुआ। और शुक्रवार से प्रशासन ने सड़क…
Read More

उन्‍नत एवं वैज्ञानिक कृषि,उच्च मूल्य कृषि,पशुपालन,मत्स्य पालन व सिंचाई की क्रियान्वित योजनाओं के साथ कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे हैं।

सतत विकास हेतु मॉडल के रूप में विकसित किये जाने की योजना खूंटी:उपायुक्त शशि रंजन द्वारा कर्रा प्रखण्ड…
Read More

दुर्गेश यादव बने प्रदेश मिडिया प्रभारी, सोमनाथ भगत बने अध्यक्ष;अभाविप झारखंड

रांची: 24 से 27 दिसम्बर तक हजारीबाग के जिला स्कूल में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 23वें…
Read More

कौशल किशोर बने रांची के नए एसएसपी 8 आईपीएस अधिकारी का तबादला

रांची:झारखंड सरकार ने 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज…