
रांची: गया घराना के ध्रुपद सम्राट स्वर्गीय पं० रामवृक्ष पाठक, स्वरात्मिका की स्मृति में शास्त्रीय संगीत, ध्रुपद गायन सामारोह का आयोजन रातू रोड स्थित साक्षी उपवन में हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत विशिष्ट अतिथि के रूप मे मौजूद हटिया विधायक नवीन जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शास्त्रीय संगीत ध्रुपद सामारोह में उपस्थित विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का राँची में होना अपने आप में गौरव की बात है। शास्त्रीय संगीत के विस्तार के लिए उन्होंने हर संभव मदद करने की भी ईच्छा जताते हुए स्वयं को शास्त्रीय संगीत ध्रुपद सामारोह में निमंत्रण के लिए गया घराना का धन्यवाद दिया।
साथ ही इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पंडित विजय रामदास,(पखावज)आयोध्या,पंडित मनोज कुमार(ध्रुपद)भोपाल, कुमार मिश्रा(सारंगी)बनारस,पंडित कृष्णा मोहन पाठक(ध्रुपद)गया,पंडित प्रदीप भट्टाचार्य(तबला)जमशेदपुर,पंडित नीलांजन मित्रा(ख्याल ठुमरी) जमशेदपुर,पंडित श्यामा प्रसाद नियोगी(ख्याल ठुमरी)राँची,पंडित अभिराम पाठक(ध्रुपद)रांची,पंडित राम बच्चन पाठक(तबला)बोकारो,श्रवण कुमार पाठक गया घराना(पखावज)राँची, के कलाकारों ने अपने प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गया घराना स्वरात्मिका के संस्थापक सह निदेशक पं० श्रवण कुमार पाठक(पखावज) आकाशवाणी राँची,ऋतिक कर्ण पाठक,कन्हैया पाठक,मृणाल पाठक,रोहित पाठक,मनीष कुमार,बसंत कुमार,सतीश मिश्रा,अम्बर अवनिश पाठक,ऋषभ कुमार,अभिजीत धान,आयुषी कुमारी, एवं राष्ट्रीय सैनिक संस्था के युवा कमांड झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार पुट्टू जी और अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
