जे सी आई औऱ दिव्यम ड्रीम फाउंडेशन संस्था द्वारा बालिका मध्य विद्यालय, बजरा रांची में किया गया “विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस” का आयोजन।

आज जे सी आई औऱ दिव्यम ड्रीम फाउंडेशन संस्था द्वारा “विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस” का आयोजन बालिका मध्य विद्यालय, बजरा रांची में किया गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर. मनी मुक्ता तथा संसद प्रतिनिधि कुमुद झा उपस्थित थी।
डॉ मनी मुक्ता के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित 200 से अधिक महिलाओं को महावारी के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही साथ महिलाओं से सम्बंधित अन्य बीमारियों के बारे में भी इस कार्यक्रम में चर्चा किया गया।

कार्यक्रम के अंत मे 200 से अधिक महिलाओं को जेसीआई रांची युथ के सदस्यों के द्वारा सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।
डॉक्टर मुक्ता ने बताया कि मासिक धर्म आना सामान्य प्रक्रिया है और इससे घबराए नहीं और जैसे हम खाना खाते हैं पानी पीते हैं उसी तरह यह हर महीने हमारे साथ होता है तो हमें इसे छुपाना नहीं है सामने से हम इसका ध्यान रखें हम अपना सफाई रखें 6 घंटे के अंदर चेंज करें और इसके बारे में अपने लोगों के बीच में भी जानकारी वितरण करें इसमें कपड़े का इस्तेमाल ना करें, साबुन का इस्तेमाल ना करें और स्वच्छता अपनाये रखें और अपना डे टु डे लाइफ जैसे काम करते है वैसे ही करे। साथ ही कहा यह एक सामान्य प्रक्रिया है इससे घबराये नही।

इस कार्यक्रम के सफलता में मुख्य रूप से अंकित छापरिया, प्रोजेक्ट प्रतीक मोदी, निशा गाड़ोदिया, सोनल अग्रवाल, प्रतीक बधानि, सचिन ड्रोलिया, प्रवीण कुमार, जय काबरा आदि उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा चक्रवात,8 राज्यों में येलो अलर्ट जारी.

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के लौटने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और यह कई राज्यों से अगले हफ्ते तक…
Read More

हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्यभर के जनवितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण

रांची : हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्यभर के जनवितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण जिला स्तर पर…
Read More

पूजा सिंघल की जमानत पर अब सुप्रीम कोर्ट में 2 जनवरी को होगी सुनवाई!!

रांची- मनी लांड्रिंग की आरोपित निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में…
Read More

JPSC की पहली महिला अध्यक्ष बनीं डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा,कार्मिक ने अधिसूचना जारी की

रांची: डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा की नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्‍यक्ष पद पर हो गई…