
मुरी : आँल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ ऐसोसिऐशन के तत्वावधान में शुक्रवार को मुरी लाँबी का कैंडल मार्च निकाला गया।स्टेशन व मुरी बाजार में सीनियर डी ओ एम/रांची द्वारा रेलवे की संरक्षा, सुरक्षा के मानक आयामों का उल्लंघन एवं एच ओ ई,आर ,आरबीई नंबर 143 /2016,(HOER,RBE NO.143/2016 ) को नजरअंदाज कर लोको पायलट को हेड क्वार्टर ओवरशूट करने के लिए मजबूर करने के विरोध में मुरी में कैंडल मार्च निकाला गया . ताकि सीनियर डीएमओ रांची को सदबुद्धि आवे कि एक तरफ रेलवे बोर्ड लोको पायलट को मानसिक तनाव से दूर रखने के लिए तरह तरह के इंसट्रकसन निकाल रहे है ताकि स्पेड,ट्रेन दुर्घटनाएँ कम हो,लेकिन सीनीयर डी.ओ.एम लोको पायलट को रूल नही मानने को बाध्य कर रहै है।जिससे 16 घंटा रनिंग स्टाफ भयभीत वातावरण में कार्य कर रहे हैं , जिससे कभी- ना -कभी किसी- ना- किसी रूप में संरक्षा पूर्वक गाड़ी परिचालन को प्रभावित कर सकता है। नियम यह है कही से भी कार्य कर आने पर 16 घटा रेस्ट देना है।