रांची: झारखंड के लोहरदगा जिले के हरकट्टा जंगल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद की है। पुलिस ने लोहरदगा जिले में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही थी इसी सर्च अभियान में भारी मात्रा में हथियार मिले हैं सारे हथियार अत्याधुनिक हथियार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कुल 20 हथियार बरामद की है। पुलिस ने एलएमजी, इंसास राइफल, सेमी ऑटोमेटिक राइफल, थ्री नॉट थ्री और थ्री फिफ्टीन राइफल सहित कई अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं। लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा ने बताया कि सर्च अभियान से नक्सलियों के कमर टूटे हैं और नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान जारी रहेगा।
Previous Article
जमीन से आसमान तक निगरानी, ग्रामीणों के बीच छुपे थे नक्सली
Next Article
